IPL 2025: 17 अंक होने के बावजूद भी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्यों नही पहुंची RCB, अभी इतने अंको की और है जरूरत

PL 2025: 17 मई की शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया। इस मुकाबले के रद्द होने से सबसे ज्यादा नुकसान कोलकाता को हुआ है।कोलकाता सीधे प्लेऑफ से बाहर हो गई है, वहीं एक पॉइंट के साथ बेंगलुरु अंक तालिका की लिस्ट में सबसे ऊपर पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी अभी वह प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बनाई है। आइयें जानते है इसके पीछे का कारण।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 18 May 2025, 07:45 PM

IPL 2025: 17 मई की शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया। इस मुकाबले के रद्द होने से सबसे ज्यादा नुकसान कोलकाता को हुआ है।कोलकाता सीधे प्लेऑफ से बाहर हो गई है, वहीं एक पॉइंट के साथ बेंगलुरु अंक तालिका की लिस्ट में सबसे ऊपर पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी अभी वह प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बनाई है। आइयें जानते है इसके पीछे का कारण।

IPL 2025: बारिश ने बढ़ाई प्लेऑफ से दूरी

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला बारिश ने तबाह कर दिया। शाम 6 बजे शुरू हुई बारिश लगातार देर रात तक चलती रही। जिसके कारण रात 10:25 बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स दिया गया। 17 पॉइंट्स के साथ RCB पहले स्थान पर तक पहुंच चुकी है, हालांकि अभी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।

IPL 2025: RCB को प्लेऑफ में जानें के लिए क्या करना होगा

RCB ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं। अभी RCB को दो और मुकाबले खेलने हैं, जो कि 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। अगर RCB दोनों में से कोई एक मुकाबला भी जीत जाती है। तो वह 19 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। यानी कि RCB को सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत हैं।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद के बाद कोलकाता का सफर समाप्त

कोलकाता का प्लेऑफ में जानें का सपना बारिश की वजह से टूट गया है। कोलकाता ने 13 मैच खेल कर सिर्फ 12 पॉइंट्स हासिल किये हैं। एक मुकाबला बचा हुआ है, अगर वह जीत भी जाती है तो 14 पॉइंट्स के साथ वह प्लेऑफ में नहीं जा सकती है। इस वजह से वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब इस रेस में मात्र 6 टीमें हिस्सा ली हुई हैं।

Read More: क्या आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुस्ताफिजुर रहमान होंगे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा?

Follow Us Google News