WTC Final 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रच दिया। पहली बार WTC Final में खेलने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि ICC से मोटी रकम भी हासिल की। ICC ने पहले ही इस बार की WTC इनामी राशि को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि घोषित किया था।

South Africa ended their ICC title drought with the WTC mace, Australia vs South Africa, World Test Championship final, fourth day, Lord's, June 14, 2025

WTC Final 2025 जीतने पर कितनी मिली दक्षिण अफ्रीका को इनामी राशि:

आईसीसी WTC का खिताब जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को 3.6 मिलियन डॉलर यानी 30 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की प्राइज मनी मिली है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका इस इनाम के हकदार हुए है, हालांकि फैंस ने इस प्राइज मनी की तुलना आईपीएल की इनामी राशि से करना शरू कर दिया है।

IPL विजेता RCB को मिले सिर्फ 20 करोड़ रुपये

IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया। फाइनल में पंजाब किंग्स को हराने के बाद RCB को कुल ₹20 करोड़ की प्राइज मनी दी गई। वहीं उपविजेता पंजाब किंग्स को करीब ₹13 करोड़ मिले। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए दी जाने वाली ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और अन्य अवॉर्ड्स को जोड़ भी लें, तब भी WTC विजेता की इनामी राशि आईपीएल से काफी अधिक रही। यह अंतर इसलिए और दिलचस्प है क्योंकि आईपीएल को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग माना जाता है।

भारत को फाइनल न खेलकर भी मिले करोड़ों

इस बार भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना सका। भारतीय टीम तीसरे पायदान पर रही। लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को भी $1.44 मिलियन यानी करीब 12 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। ICC रैंकिंग के आधार पर टॉप 9 टीमों को हिस्सा दिया गया, और हर टीम को उनके स्थान के अनुसार करोड़ों रुपये बांटे गए।

Read Also: WTC Final: ओए इधर आ, क्या बोला तूने... दर्शकों की हूटिंग पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मैदान पर खोया आपा, कर डाली ये हरकत