IPL 2025 Underpaid Players: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके बाद पंत टूर्नामेंट के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन वहीं इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्हें टीमों ने लाखों की कीमत में खरीदा लेकिन उन्होंने करोड़ों वाला प्रदर्शन किया।
1- दिग्वेश राठी (IPL 2025)
लिस्ट में सबसे पहला नाम नोटबुक सेलिब्रेशन करने वाले दिग्वेश राठी का आता है। लखनऊ ने दिग्वेश को सिर्फ 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। यह दिग्वेश का पहला आईपीएल सीजन है। उन्होंने सीजन के 12 मैचों में 14 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 8.18 की इकॉनमी से रन खर्चे। दिग्वेश ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। शानदार प्रदर्शन के अलावा नोटबुक सेलिब्रेश के चलते बैन के कारण भी दिग्वेश चर्चा में रहे।
2- अनिकेत वर्मा (IPL 2025)
सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अनिकेत वर्मा को सिर्फ 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा गया था। अनिकेत ने टीम के लिए फिनिशर का किरदार अदा किया। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए 26.22 की औसत और 166.19 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए। यह अनिकेत का पहला सीजन था। इस प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद उन्हें रिटेन करने के बारे में जरूर सोच सकती है।
3- विपराज निगम
भारतीय ऑलराउंडर विपराज निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में सिर्फ 50 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। विपराज ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट कमाल किया। विपराज ने बैटिंग करते हुए फिनिशर का किरदार अदा किया। सीजन के 14 मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए विपराज ने 179.74 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 39 रनों का रहा। इसके अलावा 13 पारियों में गेंदबाजी करते हिए विपराज ने 11 विकेट चटकाए।
Read more:
इंग्लैंड दौरे से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने किया संन्यास का एलान, तिहरा शतक लगाने का कर चुका है कमाल