IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों के अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी होते हैं। किसी को विराट कोहली पसंद आता है तो किसी को महेंद्र सिंह धोनी। प्रशंसक जब अपने फेवरेट खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलते हुए देखते हैं तो उनकी खुशी में चार चांद लग जाते हैं।

लेकिन आज के इस लेख में हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका आईपीएल करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया। तो आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।

IPL 2025 - मनप्रीत गोनी

2008 के आईपीएल में मनप्रीत गोनी ने चेन्नई सुपर किंग के साथ आईपीएल के पहले सीजन में सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी है सबको चौंका दिया था और उसी साल राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए थे। हालांकि वे सिर्फ हॉन्गकोंग और बांग्लादेश के खिलाफ ही खेल पाए।

इसके बाद वे हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, और मुंबई इंडियन की टीमों में शामिल हुए। हालांकि जो जादू उन्होंने चेन्नई सुपर किंग के साथ दिखाया था वह जादू वें दोबारा कभी नहीं दोहरा पाए। नतीजतन क्रिकेट प्रशंसक अब उन्हें जैसे भूल ही गए हैं।

तिरुमलसेट्टी सुमन

आईपीएल 2009 में हैदराबाद के दाएं हाथ के बल्लेबाज तिरुमलसेट्टी सुमन ने हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए प्रशंसकों का दिल जीता। उन्होंने 237 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 2010 के सीजन में अपनी सफलता को दोहराया।

इसके बाद जब मुंबई इंडियंस में चले गए तो उन्होंने सात पारियों में केवल 65 रन बनाएं। इसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता ही चला गया। नतीजतन स्वरूप धीरे-धीरे सुमन आईपीएल और क्रिकेट से दूर होते चले गए।

कामरान खान

2009 के आईपीएल में उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कामरान खान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गेंदबाजी ने शेन वॉर्न सहित कई लोगों को प्रभावित किया।

वे 2010 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और 2011 में पुणे की टीम में जाने के बाद उनके प्रदर्शन में काफी तेजी से गिरावट आई। इसके बाद कामरान खान भी क्रिकेट से दूर होते चले गए।

इन खिलाड़ियों के अलावा कहीं और भी खिलाड़ी है जिनका आईपीएल करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। जिनमें गोवा के स्वप्निल असनोदकर, मुंबई इंडियंस के पॉल वल्थाटी और पश्चिम बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी का नाम शामिल है

READ MORE HERE :

कब और कहाँ होगी आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी, ये हीरोइनें अपनी अदाओं से बनाएंगी महफ़िल का माहौल!

धोनी, कोहली और रोहित, आईपीएल में किसका स्टेट्स है ऊंचा? मैच, रन, शतक वगैरा जानिए सबकुछ!

बीसीसीआई ने भारतीय टीम पर की पैसों की बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर राजकोष से कुर्बान किए करोड़ों रुपए

आईपीएल 2025 से बाहर हुए कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी नही सबसे कम उम्र का ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान

2012 से आईपीएल में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है मुंबई इंडियंस, इससे शर्मनाक और कोई रिकॉर्ड नहीं!