Table of Contents
इस वक्त देखा जाए तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दूसरे चरण को लेकर सभी टीमें काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है, जिसे लेकर बीसीसीआई ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। हालांकि कई फ्रेंचाइजी को इस बीच झटका लगता नजर आ रहा है क्योंकि विदेशी खिलाड़ी जो भारत- पाकिस्तान तनाव को लेकर अपने देश लौट गए थे, वह अब भारत आने से मना कर रहे हैं,
जिस कारण कई खिलाड़ियों को अब रिप्लेसमेंट के रूप में फ्रेंचाइजी द्वारा जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस वक्त आईपीएल (IPL 2025) की कुछ टीमें ऐसी भी है जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लौटने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां का भारतीय खेमा ही काफी ज्यादा मजबूत है।
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इस सीजन प्लेऑफ के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड और रोमानियों शेफर्ड दोनों ही वापस भारत आने से मना कर चुके हैं। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में टीम को कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम के पास पहले से ही एक मजबूत स्क्वाड है। भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल के रूप में मजबूत बोलिंग अटैक है, वही रोमारियो शेफर्ड जो की एक ऑल राउंडर है उनकी जगह पर जैकब बेथैल या फिर स्वप्निल सिंह को मौका मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन (IPL 2025) दमदार खेल दिखाया है। इस टीम के भी मिचेल स्टार्क ने वापस भारत लौटने से मना कर दिया है। हालांकि उनके नहीं आने से टीम को कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में पहले से ही टी नटराजन मौजूद है जिन्हें मौका मिल सकता है। साथ ही साथ मोहित शर्मा, मुकेश कुमार टीम के लिए आखिरी विकल्प है। इस वक्त यह टीम प्लेऑफ की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टॉप 4 की मजबूत दावेदार है जिसके विदेशी खिलाड़ियों के आने के बावजूद भी टीम को इसका कुछ खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि टीम में पहले से ही एक मजबूत भारतीय स्क्वाड है जो इसे छठा खिताब जीता सकती है। हालांकि विल जैक्स के रूप में टीम को जोरदार झटका लगा है क्योंकि उन्होंने भारत लौटने से मना कर दिया है जिनकी जगह पर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए विवान चेकप और राजा बाबा जैसे खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस शामिल कर सकती है।
गुजरात टाइटंस
शुभ्मन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस वक्त टेबल टॉपर बनी हुई है और टीम के लिए फिलहाल कोई झटके की खबर नहीं है। टीम में ऐसे बड़े खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे हैं जो अपने देश लौट सकते हैं। हालांकि कगिसो रबाडा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लौटना है जो इस टीम के लिए एक मात्र नुकसान होगा लेकिन अभी भी टीम के पास एक मजबूत गेंदबाजी इकाई है।