Suryakumar Yadav: आईपीएल 2025 अपने चरम पर है। इस सीजन RCB, GT, PBKS और MI ने प्लेऑफ में अपनी बना ली है। वहीं दूसरी तरफ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अभी भी जारी है। बीते शाम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने अपने ही घर में दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।
मुंबई की इस जीत का श्रेय उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) को जाता है। वह अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत मैदान पर अंत तक टिके और टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास भी रच दिया है।
ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर पहुचें Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन गैर-सलामी बल्लेबाज के रूप में 583 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर जगह बना ली है। उनकी शानदार बल्लेबाजी से न केवल मुंबई प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाई, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड भी शामिल हुआ है।
उन्होंने इस सीजन 13 मैंचों में पुरे 583 रन बनाएं, जिसमे 4 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 48.58 और स्ट्राइक रेट 172.70 रहा। इस सीजन अब तक उनका हाई स्कोर 73* रनों का रहा।

सूर्या के कारण मुंबई को मिला प्लेऑफ में हिस्सा
बीते दिन 21 मई को दिल्ली के खिलाफ मुंबई का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे, तभी मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 43 गेंदों की नाबाद पारी खेल 73 रन बनाएं, जिसमे 7 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। मुंबई के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें 59 रनों की शानदार जीत मिली।
एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले गैर-सलामी बल्लेबाज
किसी एक सीजन में गैर-सलामी बल्लेबाजों के रन बनाने की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर एबी डी विलियर्स का नाम आता है। उन्होंने साल 2016 में 687 रन बनाए थे। इसके अलावा ऋषभ पंत ने साल 2018 में 684 रन बनाए थे, जबकि केन विलियमसन ने 2018 में 622 रन बनाए थे।
इसके अलावा सूर्या का नाम इस लिस्ट में दो बार शामिल है और उन्होंने साल 2023 में 605 रन बनाए थे और इस बार अब तक इस खिलाड़ी ने 583 रन बना लिए हैं।