IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई SRH, अभी भी दिल्ली कैपिटल्स की जिंदा है उम्मीदे, जाने आज GT vs MI मैच है कितना महत्वपूर्ण

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में प्लेऑफ की जंग अब और भी ज्यादा रोचक हो चुकी है, जहां पिछले साल की फाइनलिस्ट रही सनराइजर्स हैदराबाद इस बार प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की दौड़ से अब बाहर हो चुकी है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 06 May 2025, 12:28 PM
iconUpdated: 06 May 2025, 12:29 PM

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में प्लेऑफ की जंग अब और भी ज्यादा रोचक हो चुकी है, जहां पिछले साल की फाइनलिस्ट रही सनराइजर्स हैदराबाद इस बार प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की दौड़ से अब बाहर हो चुकी है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैच बारिश के कारण धूलने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा नुकसान हुआ, जो अब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ इस सीजन टॉप 4 की दौड़ से बाहर है।

इस मुकाबले (IPL 2025) में भले ही दिल्ली की टीम जीत नहीं हासिल कर पाई हो लेकिन उसके एक अंक ने प्वाइंट्स टेबल में बहुत बड़ा फेर बदल कर दिया है जो 13 अंकों के साथ टॉप 5 में बनी हुई है।

IPL 2025: अभी भी दिल्ली कैपिटल्स की कायम है उम्मीदे

IPL 2025
IPL 2025

बारिश के कारण मिले एक मजबूत अंक के बाद दिल्ली कैपिटल्स को अपने बाकी के बचे 3 मैच हर हाल में जीतने होंगे क्योंकि इस सीजन क्वालिफिकेशन के लिए 14 अंक काफी नहीं है। पहले से ही 16 अंक लेकर आरसीबी टॉप पर है जिसके बाद 15 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर, वही 14 अंकों की बराबरी के साथ मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस तीसरे- चौथे नंबर है।

वही दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। यही वजह है कि पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आगामी तीनों मुकाबले में टीम को शानदार तरीके से जीत हासिल करनी होगी। बस आगे कोई भी मुकाबला बारिश के कारण इस तरह बे नतीजा नहीं होना चाहिए।

आज का मैच कितना महत्वपूर्ण

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच जो मुकाबला (IPL 2025) होना है, वह प्लेऑफ के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एक तरफ गुजरात टाइटंस के पास अपने बचे हुए सभी चार मैच जीत कर शिर्ष दो में जगह बनाने का मौका है। अगर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस यह दोनों ही 20 अंक लेकर समाप्त करती है तो संभव है कि कोई भी टीम शीर्ष दो स्थान पर आ सकती है। दोनों टीमों के लिए प्लेआँफ में अपनी जगह बनाने के लिए 18 अंक काफी होंगे। इस वक्त मुंबई इंडियंस मजबूत स्थिति में है।

Read Also: केकेआर के खिलाफ Chennai Super Kings बदल देगी पूरी प्लेइंग 11, इन 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू, देखें संभावित प्लेइंग 11

Follow Us Google News