IPL 2025 के बीच राजस्थान को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन के उठा भयंकर दर्द; दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हुए रिटायर हर्ट

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पसलियों में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

iconPublished: 16 Apr 2025, 10:42 PM
iconUpdated: 23 Apr 2025, 05:05 PM

Sanju Samson Ribs Pain In IPL 2025 RR vs DC Match: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में रन चेज के लिए मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स को पॉवरप्ले खत्म होने से पहले बड़ा झटका लगा। दरअसल ओपनिंग पर उतरने वाले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) भयंकर दर्द के कारण छठे ओवर के दौरान रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

Sanju Samson को हुआ भंयकर दर्द

पांचवें ओवर की तीसरी गेंद खेलने के बाद संजू दर्द में दिखाई दिए, जो नो बॉल हुई इसके बाद फिजियो मैदान पर आया। फिर संजू ने अगली गेंद (फ्री हिट) का सामना किया, लेकिन उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली। इसके बाद संजू ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। इस तरह संजू इंजरी के चलते रिटायर हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे। राजस्थान के कप्तान को पसलियों (Ribs) में दर्द हुआ। रिटायर होने से पहले संजू ने 19 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31* रन बना लिए हैं।

Sanju Samson के बाद रियान पराग मैदान पर आए

संजू के रिटायर हर्ट होने के बाद राजस्थान के रियान पराग क्रीज पर आए। हालांकि पराग ज्यादा कुछ बड़ा योगदान नहीं दे सके। रियान ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें वह सिर्फ 1 चौके की मदद से 08 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रियान को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।

दिल्ली ने बनाया अच्छा टोटल

मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 188/5 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान टीम के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन स्कोर किए। इसके अलावा केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल की पारियों ने अहम योगदान दिया। राहुल ने 38 रन स्कोर किए। इसके अलावा स्टब्स और कप्तान अक्षर ने 34-34 रन बनाए।

Follow Us Google News