Table of Contents
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए अहम है, खासकर बल्लेबाज रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के लिए। आज रोहित शर्मा विराट कोहली और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। लगातार यह टीम हार का सामना कर रही थी, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने अपने पुराने अंदाज में वापसी कर ली है। टीम ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में हिस्सा ले ली है। टीम में अहम रॉल निभा रहे रोहित शर्मा फॉर्म में बने हुए हैं।
रोहित शर्मा ने पिछले तीन मुकाबलों में दो धमाकेदार अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल 2025 में अब तक रोहित शर्मा ने 10 पारी खेल 293 रन बनाएं, जिसमे 27 चौके और 17 छक्के भी शामिल है। उनका औसत 32.55 और स्ट्राइक रेट 155.02 रहा है।

दो बड़े रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा
इस सीजन रोहित शर्मा दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा आज भी गुजरात के खिलाफ उसी फॉर्म में खेले तो आज यह दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जो कि अब तक विराट कोहली और क्रिस गेल के नाम है।
दरअसल रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 6921 रन बना चुके हैं। 7000 रन तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 79 रन की जरूरत है। यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है उन्होंने अब तक आईपीएल में 8000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
IPL 2025: सिर्फ 3 छक्के से मिलेगी उपलब्धि
आईपीएल में अब तक रोहित शर्मा ने 297 छक्के लगाएं हैं। उन्हें सिर्फ 3 और छक्के लगाकर 300 छक्के पूरे करने का उपलब्धि मिल जाएगी। यह उपलब्धि सिर्फ कुछ ही बल्लेबाजों के नाम हुई है। जिसमे क्रिस गेल का नाम शामिल है।
Read More: क्या वर्ल्ड कप 2027 में भारत की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा? कोच गौतम गंभीर ने बता दी पूरी सच्चाई!
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।