IPL 2025 Flop Players Including Rishabh Pant: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके साथ पंत आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन पंत सीजन में अब तक लगभग पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं। सिर्फ पंत ही नहीं, बल्कि उनके जैसे और भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी टीमों को तगड़ा चूना लगाया।

1- वेंकटेश अय्यर (IPL 2025)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को सीजन के लिए 23.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। अय्यर सीजन में 10 मैचों की 7 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने महज 20.28 की औसत से 142 रन बनाए हैं। उन्होंने सिर्फ 2 पारियों में 30 रनों का आंकड़ा पार किया है, जिसमें हाई स्कोर 60 रनों का रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह सीजन के बाकी मैचों में टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

1- ग्लेन मैक्सवेल (IPL 2025)

पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। सीजन में मैक्सवेल ने पंजाब के लिए 6 पारियों में बैटिंग कर ली है, जिसमें उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 की औसत से 48 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 30 रनों का रहा है। मैक्सवेल का यह प्रदर्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें अगले सीजन में खरीददार मिलना मुश्किल होगा।

3- ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों की 9 पारियों में 12.22 की औसत से सिर्फ 110 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 63 रनों का रहा है। पंत के इस प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम अगले सीजन उन्हें रिलीज कर सकती है।

Read more:

रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर फीफा ने खास अंदाज में दी बधाई, मेसी के साथ फोटो साझा कर दी ये उपाधि

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।