Table of Contents
MS Dhoni: आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला RCB के घर एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिला। इस मुकाबले में एक बार फिर CSK की हार और RCB की जीत देखने को मिली। RCB ने मात्र 2 रन से चेन्नई को धूल चटाई।
टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने की रणनीति बनाई। उनकी रणनीति कहीं न कहीं काम कर रही थी लेकिन आखिरी ओवरों के दौरान चेन्नई लड़खड़ा गई और वह मुकाबला RCB की झोली में चला गया। अगर आखिरी ओवरों के दौरान कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) अपने बल्ले से रन निकालते तो शायद यह मुकाबला उनके नाम हो सकता था।
RCB के खिलाफ MS Dhoni का प्रदर्शन
कप्तान और विकेटकीपर एमएस RCB के खिलाफ बल्लेबाजी करने जैसे ही मैदान पर पहुंचे, तो स्टेडियम में बैठे सभी फैंस को एक उम्मीद सी दिखी की शायद यह मुकाबला अब हमारे नाम हैं। पुरे स्टेडियम में धोनी का नाम जोरो शोरो से लिया जा रहा था। लेकिन धोनी हर गेंद पर मात्र एक रन ले रहे थे।
MS Dhoni की खराब पारी ने डुबाया CSK की नइयां
धोनी को पता था हमारे पास गेंद कम है इस पारी को पूरा करने के लिए, इसके बावजूद भी वह सिर्फ एक-एक रन ले रहे थे। उन्होंने 8 गेंदों में 12 रन बनाएं, जिसमे सिर्फ एक छक्का शामिल है। कहीं न कहीं धोनी की खराब पारी की वजह से यह मुकाबला उनके हाथ से निकलकर RCB के खाते में गया है।

RCB को मिला पहला स्थान
चेन्नई सुपर किंग्स से यह मुकाबला जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका की लिस्ट में एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब तक RCB ने 11 मुकाबले खेल कर 8 में जीत और 3 में हार का सामना की है। वहीं CSK 11 मुकाबला खेल सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। इस प्रदर्शन के साथ CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है।