IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर हुई। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से लेकर श्रेया घोषाल और कई बड़े सितारों ने परफॉर्म किया। विराट कोहली भी शाहरुख खान के साथ झूमते नजर आए, वहीं रिंकू सिंह ने भी डांस किया। दिशा पाटनी ने अपने डांस मूव्स से समा बांधा।
IPL 2025 Opening Ceremony में क्या-क्या हुआ?
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में शाहरुख खान नजर आए, जिन्होंने माइक लेकर भाषण दिया और लोगों का उत्साह बढ़ाने का काम किया। उनके बाद श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीता। श्रेया ने मेरे ढोलना... गाने से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से फैंस का मन मोहा।
श्रेया घोषाल ने उसके बाद पुष्पा-2 फिल्म के गाने गा कर कोलकाता निवासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने 'घूमर' और सामी-सामी के अलावा कर हर मैदान फतह गाना गाकर भी समां बांधा। अंत में दिशा ने वन्दे मातरम भी गाया और पूरा स्टेडियम उनके साथ यह गीत गुनगुनाता दिखाई दिया।
दिशा पाटनी ने भी लूटी महफिल
दिशा पाटनी सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस पहने नजर आईं। उन्होंने शानदार डांस मूव्स से समां बांधा और कुछ देर बाद ही करन औजला ने स्टेज संभाला। करन औजला ने जैसे ही मशहूर 'तौबा-तौबा' गाना गाया, वैसे ही दर्शक झूम उठे। इसके अलावा भी उन्होंने अपने कई फेमस गाने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। करन औजला को दिशा पाटनी के साथ भी डांस करते देखा गया।
शाहरुख खान और विराट कोहली एकसाथ दिखे
शाहरुख खान एक बार फिर नजर आए, उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने इस तथ्य की तारीफ भी की कि विराट कोहली अपने IPL करियर की शुरुआत यानी 2008 से एक ही टीम के लिए खेलते रहे हैं। विराट कोहली हमेशा आईपीएल में RCB के लिए ही खेले हैं।
शाहरुख खान को 'लुट-पुट गया' गाने पर रिंकू सिंह के साथ डांस भी करते देखा गया। वहीं विराट कोहली ने भी शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस मूव्स से फैंस का दिल जीता। अंत में KKR और RCB के कप्तानों ने IPL 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया।
Read More Here:
पाकिस्तानी क्रिकेटर बैट लेकर फरार, दुकानदार मिला रहा फोन लेकिन कोई जवाब नहीं; बेशर्मी की हद पार