IPL 2025 Oldest And Youngest Player: आईपीएल 2025 में ऐसी चीजें देखने को मिलेंगे, जो फैंस को अचंभे में डाल देंगी। लेकिन हम आपको 18वें सीजन की शुरुआत से पहले ही ऐसा कुछ बता देंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल हम आपको सीजन के उम्रदराज और सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिनकी उम्र में 30 साल का फर्क है। तो आइए जानते हैं कि कौन हैं दोनों खिलाड़ी और उनकी उम्र कितनी है।

IPL 2025 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल 2025 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी होंगे। धोनी की उम्र 43 साल है। इस उम्र के बावजूद माही मैदान पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए ही नजर आते हैं। पिछले सीजन उनके बल्ले से फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले थे। बताते चलें कि 18वें सीजन के लिए चेन्नई ने धोनी को 4 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया है।

IPL 2025 का सबसे कम उम्र खिलाड़ी

वहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र खिलाड़ी हैं। वैभव की उम्र 13 साल की है। उन्हें 18वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। यह वैभव का पहला आईपीएल सीजन होगा। इस लिहाज से सबसे कम उम्र के वैभव सूर्यवंशी और एमएस धोनी की उम्र में 30 साल का फर्क है।

आईपीएल 2025

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पहली भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। इस मुकाबले से पहले ईडन गार्डन में ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन भी होगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं मुकाबले के लिए टॉस 7 बजे होगा।

Read more:

'स्‍टुपिड, स्‍टुपिड, स्‍टुपिड...', IPL 2025 से पहले ऋषभ पंत ने क्यों उतारी सुनील गावस्कर की नकल? देखें वीडियो

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।