IPL 2025: देश में जारी आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच पंजाब के धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन हालात को देखते हुए यह मुकाबला दूसरी जगह शिफ्ट हो सकता है। देश में बढ़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए धर्मशाला एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

धर्मशाला एयरपोर्ट के बंद होने कारण खिलाड़ियों को वह पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्द ही 11 मई को हो रहे इस मुकाबले को शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

IPL 2025: दिल्ली की टीम पहुंच चुकी है धर्मशाला

कल 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला धर्मशाला में देखने को मिलेगा, इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम हालात खराब होने से पहले ही धर्मशाला पहुंच चुकी थी। यह मुकाबला सुरक्षापूर्वक कराया जाएगा। लेकिन रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली में होना है, इसके लिए अब टीम को सड़क मार्ग से यात्रा कर वापस दिल्ली पहुंचना होगा।

61वां मुकाबला इस स्टेडियम में होगा

मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले के लिए अगर धर्मशाला जाना पड़ा, तो उन्हें दिल्ली होकर सड़क मार्ग से वहां पहुंचना पड़ेगा। हालांकि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम या फिर ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराया जा सकता है। इसपर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

IPL 2025
IPL 2025

हालात को देख नहीं रुकेगा IPL 2025

बीते रात भारत द्वारा चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ढांचे को मार गिराया गया। जिसके बाद हालात खराब होते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईपीएल 2025 के आयोजन को लेकर बताया कि यह तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। हालात को देखते हुए सिर्फ कुछ मैचों के स्थान बदले जा सकते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट पर कोई खतरा नहीं है यह जारी रहेगा।

Read More : Operation Sindoor के बाद Shikhar Dhawan ने काटा मौज! बिना नाम लिए Shahid Afridi को किया गन्दा वाला रोस्ट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।