IPL 2025 के बीच रोहित शर्मा ने दूसरी टीम के खिलाड़ी को लगा दी फटकार, जानें फिर क्या हुआ बवाल

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने IPL 2025 के बीच दूसरी टीम के खिलाड़ी को डांट दिया। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

iconPublished: 26 Apr 2025, 04:57 PM
iconUpdated: 26 Apr 2025, 11:34 PM

Rohit Sharma Scold Other Team Player: आईपीएल 2025 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन सीजन के बीच में उनके बल्ले ने आग उगलनी शुरू कर दी। पिछली दो पारियों में रोहित ने 76* और 70 रन स्कोर किए। वहीं अब टूर्नामेंट के बीच हिटमैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरी टीम के खिलाड़ी को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रोहित ने ऐसा क्यों किया।

Rohit Sharma ने दूसरी टीम के खिलाड़ी को लगाई फटकार

बता दें कि मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को फटकार लगा दी। दरअसल, शार्दुल प्रैक्टिस में देरी से आए। वहां मौजूद हिटमैन ने शार्दुल को देरी से आता देखकर कहा, "क्या रे हीरो, अभी आ रहा है, घर की टीम है क्या?" इस दौरान रोहित लखनऊ के मेंटॉर जहीर खान के साथ बैठे नजर आए।

कल खेला जाएगा लखनऊ-मुंबई का मैच (Rohit Sharma)

कल यानी 27 अप्रैल, रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों के बीच यह भिंड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर में 3:30 बजे से होगी।

अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

लखनऊ: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक सीजन में 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है। टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। यहां से टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का पूरे चांस है।

मुंबई: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सीजन में 9 मैच खेल लिए हैं। मुंबई ने भी 5 में जीत दर्ज की है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच होने वाली भिड़ंत में कौन सी टीम बाजी मारती है।

Read more:

CSK vs SRH: चेन्नई को हर्षल पटेल ने किस तरह से अपने जाल में फंसाया? मुकाबला जीतने के बाद खोला राज

Follow Us Google News