बड़ी खबर: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, इस वजह से ऋतुराज गायकवाड़ से छिनी कप्तानी

MS Dhoni: एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

iconPublished: 04 Apr 2025, 07:46 PM
iconUpdated: 04 Apr 2025, 07:48 PM

MS Dhoni Might Captain CSK In IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच बड़ा अपडेट सामने आया, जिसमें बताया गया कि रुतुराज गायकवाड़ की जगह एक बार फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद आपके मन में भी सवाल उठा होगा कि अचानक चेन्नई में ऐसा बदलाव क्यों हो सकता है? तो आपको बता दें कि सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की इंजरी के चलते अगले मुकाबले में बाहर हो सकते हैं।

चोटिल हुए रुतुराज गायकवाड़

बता दें कि चेन्नई ने पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। मुकाबले में गायकवाड़ को राजस्थान के तेज गेंदबाज तुषारदेश पांडे की गेंद पर चोट लगी थी। टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने शुक्रवार को बताया कि इसके बाद से गायकवाड़ ने ट्रेनिंग नहीं की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेट सेशन में रुतुराज को देखने के बाद फैसला किया जाएगा कि वह अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच

चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबला कल यानी शनिवार (05 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। यह मैच दोपहर में साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अगर इस मैच के लिए गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होते हैं, तो एमएस धोनी चेन्नई की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। चेन्नई के पास गायकवाड़ और धोनी के अलावा कप्तानी के लिए ज्यादा विकल्प भी नहीं है। ऐसे में MS Dhoni के कप्तान बनने की संभावना ज्यादा दिख रही है।

माइक हसी ने MS Dhoni के कप्तान बनने का दिया इशारा

माइक हसी ने मजाकिया अंदाज में इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में एमएस धोनी चेन्नई की कमान संभाल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस को धोनी एक बार फिर कप्तान के रूप में देखने को मिलेंगे या नहीं।

Read more:

कौन है Abhishek Sharma की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, खूबसूरती की दुनिया है दीवानी, इस ब्रैंड की है मालकिन, सम्पूर्ण जानकारी!

Follow Us Google News