IPL 2025 Most Sixes By Teams: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में तमाम ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। लगभग हर सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स सीजन में सबसे पहले एलिमिनेट हुई। इसके अलावा ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाली हैदराबाद छक्के लगाने की लिस्ट में सबसे नीचे है। तो आइए जानते हैं कि सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें कौन सी हैं।

सबसे नीचे हैदराबाद (IPL 2025)

सीजन में 62 लीग मैच पूरे हो जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स छक्के लगाने की लिस्ट में सबसे ऊपर यानी पहले पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद सबसे निचले पायदान पर है।

बता दें कि राजस्थान ने सभी 14 लीग मैच खेल लिए हैं। टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया, जिसके चलते अब तक राजस्थान सीजन में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। वहीं दूसरे पायदान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास राजस्थान का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा मौका है।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें (62 लीग मैच के बाद)

राजस्थान रॉयल्स- 146 छक्के

पंजाब किंग्स- 124 छक्के

लखनऊ सुपर जायंट्स- 121 छक्के

गुजरात टाइटंस- 101 छक्के

मुंबई इंडियंस- 100 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 96 छक्के

दिल्ली कैपिटल्स- 95 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स- 89 छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स- 87 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद- 86 छक्के

प्लेऑफ के लिए तीन टीमों ने पक्की की जगह (IPL 2025)

अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात के पास 18 पॉइंट्स, आरसीबी के पास 17 पॉइंट्स और पंजाब के पास भी 17 पॉइंट्स मौजूद हैं। पॉइंट्स टेबल में तीनों ही टीमें क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच रेस जारी

गौरतलब है कि प्लेऑफ के एक पायदान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रेस जारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जगह हासिल करती है।

Read more:

IPL 2025: BCCI ने बीच सीजन बदला नियम तो भड़क गई कोलकाता की टीम, बोर्ड पर ही उठा दिए सवाल