CSK-RCB से लेकर दिल्ली-मुंबई तक, IPL 2025 में सभी 10 टीमों का सबसे महंगा प्लेयर; रकम जान उड़ जाएंगे होश

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 12 Mar 2025, 11:58 PM

IPL 2025 Most Expensive Players Team Wise List: इंडियन प्रीमियर लीग साल 2008 से निरंतर विश्व भर में मौजूद क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करती आ रही है। अब इसका 18वां सीजन यानी IPL 2025 का रोमांच फैंस पर सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। बता दें कि इस बार बहुत सारी टीम बदली हुई नजर आ रही हैं, RCB से लेकर MI और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) तक, सभी टीमों के कई सारे खिलाड़ी बदल चुके हैं।

IPL 2025 Most Expensive Players Team Wise Players List

इस सीजन से पूर्व मेगा ऑक्शन करवाया गया था, जिसमें कई खिलाड़ियों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं BCCI के नियमानुसार कई खिलाड़ियों को टीमों ने 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

विराट कोहली और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी सीजन के लिए 20 करोड़ से ज्यादा सैलरी मिलने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर जो बोली लगाई, उसे सुन कर शायद आपके होश उड़ जाएं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब एक ऑलराउंडर खिलाड़ी पर 23 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की बोली लगाई तो सबके होश उड़ गए थे।

IPL 2025 में सभी टीमों का सबसे महंगा खिलाड़ी

  • लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत - 27 करोड़
  • पंजाब किंग्स (PBKS) - श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - वेंकटेश अय्यर - 23.75 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद - हेनरिक क्लासेन - 23 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली - 21 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स - रवींद्र जडेजा/ऋतुराज गायकवाड़ - 18 करोड़
  • मुंबई इंडियंस (MI) - जसप्रीत बुमराह - 18 करोड़
  • गुजरात टाइटंस - राशिद खान - 18 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन - 18 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल - 16.50 करोड़

Read More Here:

2027 विश्व कप तक खेलेंगे Rohit Sharma? पूर्व बीसीसीआई सेलेक्टर ने दिया अपना मत!

2025 चैंपियंस ट्रॉफी की सभी 8 टीमों को कितना इनाम मिला? ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान-अफगानिस्तान और बांग्लादेश को कितना पैसा मिला

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे Rohit Sharma? रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Follow Us Google News