Table of Contents
आईपीएल 2025 अपने चरम पर है। इस सीजन मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) ने एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि उन्हें बीती रात खेले गए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान मिली है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दरअसल कल 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली थी। इस पारी से वह 500 से ज्यादा रनों का आकड़ा पार कर लिया है।
एक सीजन में तीसरी बार 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) एक सीजन में सबसे अधिक बार मुंबई के लिए 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम थी। सचिन तेंदुलकर के साथ साथ क्विंटन डिकॉक ने दो-दो बार यह आंकड़ा पार किया था। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2025 में Suryakumar Yadav ने अब तक बनाएं 510 रन
बता दें, सूर्यकुमार यादव ने तीसरी बार ये कारनामा किया है। 2025 से पहले उन्होंने 2018 और 2023 में भी यही कारनामा बल्ले से किया था। इस सीजन (IPL 2025) सूर्या ने 12 पारी खेली है, इस दौरान उन्होंने 510 रन बनाए जिसमे 3 अर्धशतक शामिल हैं।
मुंबई को मिली गुजरात से हार
मुंबई ने गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी कर 155 रन बनाएं। लेकिन बार-बार हो रहे बारिश को देखते हुए उन्हें 19 ओवर में 147 का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य का पीछा कर गुजरात ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वह अंक तालिका के पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली हैं।
Read More :
IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, गुजरात के तीन बल्लेबाजों ने बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'