IPL 2025 MI Vs GT Match Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 9वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। इस इस हार के साथ मुंबई की टीम एक बार फिर अहमदबाद का किला नहीं भेद पाई। गुजरात ने अहमदबाद में मुंबई के खिलाफ कोई मैच ना गंवाने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। गुजरात के लिए पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने कमाल किया। यह गुजरात के लिए सीजन की पहली जीत रही।

गुजरात के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल (IPL 2025)

गुजरात के लिए पहले बैटिंग में साई सुदर्शन ने कमाल करते हुए 41 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन स्कोर किए। फिर गेंदबाजी में टीम के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।

मुंबई ने टॉस जीतकर किया गलत फैसला (IPL 2025)

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 196/8 रन बोर्ड पर लगाए।

रन चेज में फ्लॉप हुई मुंबई इंडियंस

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 160/6 रन ही बोर्ड पर लगा सकी। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा ने 36 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।

सूर्या और तिलक के अलावा मुंबई के बाकी लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप दिखाई दिए। रन चेज करने वाली मुंबई की शुरुआती काफी खराब रही। ओपनिंग पर उतरने वाले रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। टीम के पूर्व कप्तान सिर्फ 08 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद टीम को छोटी-छोटी पारियां मिली, लेकिन कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे जीत उनसे दूर रही।

Read more:

ऑरेंज कैप के बेहद करीब पहुंचे साई सुदर्शन, दिलचस्प है पर्पल कैप की भी रेस; जानें ताजा अपडेट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।