MI vs GT: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का 56वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच जारी है। गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 1 ओवर में 11 गेंदे फेंककर गुजरात को जीतने का बेहतरीन मौका दिया है।
टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट गवांते हुए 155 रन बनाएं। 156 रनों के लक्ष्य के लिए मैदान में गुजरात टाइटंस की टीम उतर चुकी है।
MI vs GT: हार्दिक ने गुजरात को दिया सुनेहरा मौका
मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ने 1 ओवर के दौरान 11 गेंदें डालीं, जिसमे 3 वाइड और 2 नो बॉल शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 18 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाएं। उनकी इस लापरवाही ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की जोड़ी को बेहतरीन खेलने का मौका दिया।

MI vs GT: मुंबई की खराब बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी के दौरान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक इन जाबाज खिलाडियों ने 10 गेंद भी नहीं खेलीं। सबसे ज्यादा रन विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 53 बनाएं हैं, जिसमे 5 चौके 3 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 24 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली।
Read More:
क्या वर्ल्ड कप 2027 में भारत की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा? कोच गौतम गंभीर ने बता दी पूरी सच्चाई!