Orange Cap & Purple Cap IPL 2025 MI vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) का सफर जारी है। आईपीएल के इस सीजन का बुधवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया। इस अहम मैच में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हरा दिया और इसके साथ ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

IPL 2025 में ऑरेंज और पर्पल कैप की मजेदार रेस

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के इस सीजन के 63वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने की रेस में दिलचस्प मोड़ आ गया है। जहां इस मैच के बाद कुछ चेंज देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच के बाद चलिए जानते हैं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में कौन-कौन मौजूद हैं।

ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्जा बरकरार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बुधवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन आगे बने हुए हैं। उन्होंने 12 मैच में 617 रन बनाए हैं। इसके बाद गुजरात टाइटंस के ही स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उनके नाम 12 मैच में 601 रन हैं। अब तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आ गए हैं। उन्होंने 13 मैच में 583 रन बना लिए हैं। तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 14 मैच में 559 रन बना चुके हैं। पांचवें स्थान पर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 12 मैच में 505 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाज

  1. साई सुदर्शन (GT)- 617 रन
  2. शुभमन गिल (GT)- 601 रन
  3. सूर्यकुमार यादव (MI)- 583 रन
  4. यशस्वी जायसवाल(RR)- 559 रन
  5. विराट कोहली(RCB)- 505 रन

पर्पल कैप में प्रसिद्ध कृष्णा को मिल रही है कड़ी टक्कर

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने की होड़ में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 12 मैच में 21 विकेट लेकर नंबर-1 हैं। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद हैं। उनके नाम 13 मैच में 21 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने एन्ट्री मार ली है। वो 13 मैच में 19 विकेट झटक चुके हैं। तो वहीं आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 10 मैच में 18 विकेट हासिल किए हैं। टॉप-5 में आखिरी नाम केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का है। उन्होंने 13 मैच में 17 विकेट झटके हैं।

पर्पल कैप में टॉप-5 गेंदबाज

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 21 विकेट
  2. नूर अहमद (CSK)- 21 विकेट
  3. ट्रेंट बोल्ट (MI)- 19 विकेट
  4. जोश हेजलवुड (RCB)- 18 विकेट
  5. वरुण चक्रवर्ती (KKR)- 17 विकेट

Also Read- MI vs DC: मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के 3 सबसे बड़े नायक