आईपीएल में KL Rahul के लिए काल है ये गेंदबाज, जब भी होता सामना खामोस हो जाता है बल्ला, 3 बार कर चुका है आउट

DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स(DC) और गुजरात टाइटंस(GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने सामने है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 20 Apr 2025, 12:16 AM

KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स(DC) और गुजरात टाइटंस(GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने सामने है। गुजरात ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गवांते हुए 203 रन बनाएं।

गुजरात के खिलाफ 203 रन बहुत ही मुश्किल से दिल्ली ने बनाई है। क्योंकि आज गुजरात के गेंदबाज पुरे फॉर्म में नज़र आएं। इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna) अपने निशाने पर ले लिया है। इस मुकाबले में केएल राहुल ने दिल्ली के लिए 14 गेंद में 28 रन ही बना सकें।

KL Rahul का प्रसिद्ध के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज तर्रार बैटिंग कर रहे केएल राहुल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के आगे घुटने टेक दिए। आज वह अपनी शानदार पारी नहीं खेल पाएं। आज के प्रदर्शन के साथ केएल राहुल ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ एक खराब रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Kl Rahul
Kl Rahul

दरअसल आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा के गेंद से राहुल तीसरी बार आउट हुए हैं। उन्होंने इस आईपीएल में अब तक प्रसिद्ध के खिलाफ कुल 39 गेंद का सामना किया है, जिसमे उन्हें 49 रन मिले। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि राहुल का बल्ला प्रसिद्ध के गेंद के सामने शांत हो जाता है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला

गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रन बनाएं है। जिसमे सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाया है। इस मुकाबले में अक्षर पटेल का स्कोर 32 गेंद पर 39 रहा है। वहीं आशुतोष शर्मा ने भी 19 गेंद पर 37 रनों पारी खेली।

Read More :

क्या आज Sanju Samson होंगे लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा? मैच से पहले आई ये बड़ी अपडेट

भारत को मिला Suryakumar yadav का विकल्प, IPL 2025 में मचा रहा धमाल, टीम इंडिया में आते ही कर देगा सबकी छुट्टी

Follow Us Google News