MI से मिली हार के बाद इस युवा खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं कप्तान अक्षर पटेल, लगातार हो रहा फ्लॉप

IPL 2025 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स को अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

iconPublished: 14 Apr 2025, 07:28 PM

IPL 2025 Delhi Capitals Playing XI Change: अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) की पहली हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ झेली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल में प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए युवा ओपनर जैक फ्रेजर मैक्गर्क को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

लगातार फ्लॉप हो रहे जैक फ्रेजर मैक्गर्क (IPL 2025)

बता दें कि पिछले सीजन शानदार बैटिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क इस सीजन दिल्ली के लिए लगातार फ्लॉप होते नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैक्गर्क को दीपक चाहर ने गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया था।

यह मैक्गर्क का लगातार पांचवां मुकाबला था, जिसमें वह पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। 5 मैचों की 5 पारियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सिर्फ बार दहाई का आंकड़ा पार करते हुए 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बाकी चार पारियों में वह दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और बाकी दो पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। मैक्गर्क ने अब सीजन की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 46 रन बनाए, जो कोई भी खिलाड़ी एक पारी में बना देता है।

जैक फ्रेजर मैक्गर्क के बाहर होने से बदल सकता है दिल्ली का कॉम्बिनेशन (IPL 2025)

ओपनिंग पर खेले वाले जैक फ्रेजर मैक्गर्क के बाहर होने से दिल्ली के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल ओपनिंग पर नजर आ सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जैक फ्रेजर मैक्गर्क की छुट्टी होती है या फिर उन्हें और मौके मिलते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 16 अप्रैल, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। दोनों के बीच यह भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी।

Read more:

CSK के डूबते जहाज को बचाएंगे धोनी? LSG मारेगी बाजी या चलेगा थाला का जादू, मैच से पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी कौन सी टीम बनेगी विजेता

Follow Us Google News