इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। RCB,GT और PBKS के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अब मुंबई भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई का प्लेऑफ में आना तीनों टीमों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक फोटो तेजी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के कारण लोग अनुमान लगाने लग गए हैं कि अब तो मुंबई की जीत पक्की है। आइयें जानते हैं क्या है इस तस्वीर का माजरा।

नीता अंबानी और बुमराह की वायरल तस्वीर का राज

दरअसल मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपने चहेते तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में सैनिटाइजर डालती नजर आईं। यह तस्वीर तब सामने आई जब एक बार फिर कोविड-19 देश विदेश में अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे में नीता अम्बानी द्वारा बुमराह को सैनिटाइजर देना फैंस को जीत का संकेत मिल रहा है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल को रही है, फैंस इसे 'शुभ संकेत' बता रहे हैं।

Nita Ambani And Bumrah Viral Photo
IPL 2025: Nita Ambani And Bumrah Viral Photo

आईपीएल 2020 का इतिहास

साल 2020 में जब कोरोना भारत में अपना कहर ढा रहा था, तब आईपीएल को यूएई में आयोजित किया गया था। आईपीएल 2020 में मुंबई ने अपनी शानदार प्रदर्शन से ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। वैसे ही IPL 2025 के बीच एक बार फिर कोरोना ने दस्तक देदी है।

ऐसे में नीता अम्बानी और बुमराह की तस्वीर देख फैंस कयास लगाने लगे हैं कि कोरोना एक शुभ संकेत लेकर आया है। इस साल भी ट्रॉफी मुंबई के खाते में जाने वाली है।

IPL 2025: मुंबई का अब तक का प्रदर्शन

मुंबई ने शुरूआती पारी में बहुत मुश्किलों का सामना की, शुरूआती प्रदर्शन बेहद ही निराशदायक था, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी कर आज प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई का पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ था। दिल्ली को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में हराकर जीत की तरफ बहुत बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। अब मुंबई का अगला मुकाबला 26 मई को पंजाब किंग्स के साथ है।

Read More:

PSL 2025: भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को पड़ा भारी, बिना DRS के खेला जा रहा मुकाबला, पूरा टूर्नामेंट हुआ बर्बाद