भले ही महेंद्र सिंह धोनी (IPL 2025) टीम इंडिया के लिए क्रिकेट ना खेलते हो लेकिन जब भी हर साल आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते नजर आते हैं तो उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। आज भी उनके चाहने वाले उन्हें उतना ही पसंद करते हैं जितना उन्हें भारत की जर्सी में पसंद किया करते थे।
हालांकि यह सीजन चेन्नई के लिए कुछ खास नहीं रहा जो प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है, लेकिन जब धोनी को लगातार दूसरे दिन प्रैक्टिस करते नहीं देखा गया तो उनके फैंस चिंता में हो गए कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? जहां अब चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच इस बारे में एक बहुत बड़ा बयान दिया है।
IPL 2025: कोच ने अगले मुकाबले को लेकर दिया अपडेट

टीम के गेंदबाजी कोच एरिक सीमन्स ने इस बारे में पुष्टि की है कि बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को जो मुकाबला खेलना है उसमें महेंद्र सिंह धोनी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा 43 वर्षीय धोनी ठीक है और खेलेंगे, जो इस प्रतिष्ठित मैदान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है। वह अपनी स्थिति को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।
वह जानते हैं कि वह कहां है। अपनी तैयारी के मामले में वह हमेशा किसी टूर्नामेंट की शुरुआत में बहुत मेहनत करते हैं, तो कोई समस्या नहीं है वह जानते हैं कि वह कब तैयार है और कब नहीं।
धोनी बिल्कुल ठीक है और मैच के लिए तैयार है
हालांकि गेंदबाजी कोच ने यह भी माना कि धोनी का प्रभाव हमेशा से रहा है, तब भी जब वह कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई नहीं कर रहे थे। ऐसी स्थिति में भी वह चेन्नई सुपर किंग का अभिन्न अंग थे। गेंदबाजी कोच का कामना है कि महेंद्र सिंह धोनी को एक क्रिकेटर के तौर पर हम हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं जो एक असाधारण व्यक्ति है।
टीम पर उनका प्रभाव, ऋतुराज गायकवाड को निखारने की उनकी क्षमता, युवा क्रिकेटरों को निखारने की उनकी क्षमता यह उनकी खासियत है। निश्चित रूप से मैदान पर अभी भी अंतिम फैसला महेंद्र सिंह धोनी को ही लेते हुए देखा जाता है फिर चाहे वह कप्तान रहें या नहीं। उससे यह साफ पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिति उनकी टीम में कितनी महत्वपूर्ण है।
Read Also: इस देश ने किया IPL 2025 की 'फ्रॉड इलेवन' का एलान, ऋषभ पंत को बनाया कप्तान; CSK के खिलाड़ी बने ओपनर्स
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।