IPL 2025: यहाँ से टॉप 2 में कैसे फिनिश करेगी मुंबई इंडियंस की टीम? ये रहा पूरा सिनेरियो

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में प्लेऑफ की रेस में चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। लेकिन इनमें से अंतिम-2 की रेस में टीमों के बीच खास टक्कर चल रही है। जिसके लिए Mumbai Indians की टीम भी रेस में है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 25 May 2025, 12:35 PM
iconUpdated: 25 May 2025, 12:37 PM

Mumbai Indians Top-2 Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच जारी है। जहां प्लेऑफ के लिए अंतिम-4 टीमों की तस्वीर तो साफ हो चुकी है। जिसमें प्लेऑफ की टीमें भले ही साफ हो चुकी है। लेकिन इसके लिए अभी भी टॉप-2 की रेस काफी दिलचस्प मोड़ पर दिख रही है। प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी एक टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भी है, जिनके लिए अभी भी टॉप-2 का रास्ता खुला है। वो इस वक्त रेस में शामिल है। जिन्होंने इस बार पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है।

Mumbai Indians के टॉप-2 का पूरा सिनारियो

आईपीएल के इस सीजन में फिलहाल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है। और उनके 13 मैचों में 16 अंक हैं और वो चौथे स्थान पर खड़ी है। मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में तो जगह बन गई है। लेकिन अभी भी कहीं ना कहीं उन्हें उम्मीद है कि वो टॉप-2 में प्रवेश कर सकते हैं। वैसे इसके आसार इतने आसान नहीं है, लेकिन चलिए हम आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस यहां से कैसे अपने आपको अंतिम-2 में प्रवेश करवा सकती है। जानते हैं पूरा सिनारियो।

मुंबई इंडियंस को हर हाल में जीतना होगा अपना आखिरी मैच

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए वैसे पहले दो स्थान में जगह बनाना कतई आसान नहीं है। इसके लिए एक साथ कई परिणाम सामने आने चाहिए। जिसमें मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स से हर हाल में मैच जीतना होगा। वो पंजाब किंग्स को हराती है तो 18 अंक हासिल कर लेगी और उसके लिए आगे बढ़ने की पहली स्टेप यही होने वाली है। ना सिर्फ जीत बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए बाकी परिणाम भी उनके पक्ष में आने चाहिए।

मुंबई के लिए टॉप-2 में आने के लिए गुजरात और बेंगलुरू की हार है जरूरी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स को हराकर तो उनका रास्ता साफ कर देगी। लेकिन इसके बाद उनके लिए गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू होगी। गुजरात टाइटंस अगर आखिरी मैच में हारती है तो भी वो 18 अंक के साथ बनी रहेगी और उनका नेट रनरेट भी काफी अच्छा है। ऐसे में उनका स्थान फिर भी टॉप-2 में तय मान सकते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का अपने अंतिम मैच में हारना मुंबई को फायदा करवा सकता है। इससे मुंबई के लिए राह आसान हो जाएगी और वो टॉप-2 में जगह बना लेंगे। लेकिन इसके लिए कुछ बड़े परिणाम उनके पक्ष में आने होंगे।

Also Read- IPL 2025: दिल्ली से हार के बाद टॉप में कैसे जा पाएगी पंजाब किंग्स की टीम? ये रहा पूरा सिनेरियो

Follow Us Google News