IPL 2025 के दौरान गुजरात टाइटंस (GT) ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो अभी तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया। बीती रात गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के नाम सिर्फ जीत ही नहीं एक रिकॉर्ड भी आया है।
दरअसल एक ही टीम के 3 बल्लेबाजों ने इस सीजन 500 रनों का आकड़ा पार किया है। आईपीएल के 18 सीजन खेले गए लेकिन यह इतिहास पहली बार देखने को मिला है। यह इतिहास रचने वाले गुजरात टाइटंस के तीन बल्लेबाज शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।
IPL 2025: मुंबई के खिलाफ शुभमन की शानदार पारी
मुंबईं इंडियंस के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने 43 रनों की अहम पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। इस पारी से उन्होंने इस सीजन 500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा जोस बटलर ने भी मुंबई के खिलाफ 30 रन की पारी खेलकर अपना 500 रन का आकड़ा पूरा कर लिया।

तो वहीं साई सुदर्शन भले ही मुंबई के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वह अब भी ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, तीनों बल्लेबाजों ने इस सीजन 500 रन पूरे कर लिए हैं, जो उनके डॉमिनेशन को इस सीजन दर्शाता है। बता दें कि बटलर ने कई मौकों पर टीम के लिए अहम और आक्रामक पारियां खेली हैं, जिसकी वजह से गुजरात को बड़ा फायदा मिला है।
IPL 2025: अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची गुजरात
गुजरात ने मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही अपने 16 अंक पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अब उनका प्लेऑफ का रास्ता लगभग पक्का हो गया है लेकिन टीम ने आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई नहीं किया है। मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुमंच गई है।
Read More : Operation Sindoor के बाद IPL 2025 पर मंडराया खतरा! मुंबई-पंजाब के मुकाबले में बदलाव को लेकर आया बड़ा अपडेट
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।