Table of Contents
IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों हराकर पहली बार 17 सालों बाद खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी भावुक दिखाई दिए। जब आखिरी ओवर में बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित हुई, तो उनकी आंखें नम दिखाईं दी और वे रोते हुए नजर आए।
विराट कोहली हुए भावुक
18 साल के इंतजार के बाद आज वह दिन आ गया है, जब RCB ट्रॉफी उठाएगी। यह दिन बेंगलुरु की टीम और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में विराट कोहली का भावुक हो जाना जायज है। उन्होंने 18 साल से इस जीत का इंतजार किया है। आखिरी ओवर के दौरान विराट अपना इमोशन रोक नहीं पाए और स्टेडियम में ही रोने लगे।
Virat Kohli 🥹 pic.twitter.com/GoWZaouI08
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) June 3, 2025कोहली ने अनुष्का को लगाया गले
मैच जीतने के बाद विराट कोहली तुरंत अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगा लिए। यह मोमेंट सभी के आंखो में आंशु लाने वाले हैं। बता दें, अक्सर विराट कोहली अपनी जीत या हार में अनुष्का शर्मा को स्टेडियम में गले लगा लेते हैं। उनका यह मोमेंट फैंस को बहुत ज्यादा पसंद हैं।
IPL 2025 Final: आज की शाम RCB के नाम
आज पंजाब को हराकर बेंगलुरु आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद खास था क्योंकि दोनों ही टीमों के पास यह खिताब नहीं था। हालांकि अब RCB के पास भी एक आईपीएल ट्रॉफी होगी।
Read More:
IPL 2025 Final: पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने खेली धीमी पारी तो भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल