IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का आज आखिरी दिन है। आज 3 जून को इस सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है, फिर भी आज महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका।
दरअसल पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे RCB की टीम लगातार अपनी विकटें गंवाती रही। ज्यादा समय तक विराट कोहली ही मैदान पर टिके रहे। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ खास रन नहीं बना सके।
IPL 2025 Final: विराट कोहली का प्रदर्शन
पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाये, जिसमे सिर्फ 3 चौके ही मार सके। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 122.86 का रहा। ऐसे में विराट को उनकी धीमी पारी की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कोहली ने आज अपने बल्ले से एक भी छक्का नहीं लगाया। उनकी इस धीमी पारी पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बाते करने लगे हैं।
विराट की पारी फाइनल के लिहाज से अच्छी नहीं थी क्योंकि जब बड़े शॉट्स खेलने का मौका आया, तो उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। ऐसे में बेंगलुरु के लिए ये बड़ा झटका था क्योंकि उस समय बेंगलुरु की टीम को बड़े स्कोर की जरूरत थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस उनकी आलोचना करने लगे और मीम भी शेयर किए।
IPL 2025 Final: इरफान पठान ने की आलोचना
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान भी कोहली की इस बड़े मैच में पारी को देखते हुए खुद को आलोचना से नहीं रोक पाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गेंदबाजों ने विराट कोहली के खिलाफ लगातार छोटी गेंदें कराई। 35 गेंदें खेलने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 123 का था, जो निराशाजनक है।"
They kept bowling short and slow balls to Virat Kohli. Strike rate of 123 after 35 balls on this pitch is disappointing.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 3, 2025
IPL 2025 Final: विराट कोहली की पारी पर लोगों के रिएक्शन-
Virat Kohli Test Inning made sure PBKS is winning this😭 pic.twitter.com/vQhvAeSFLH
— Homie (@homelander_yyy) June 3, 2025
Virat Kohli 🤣🤣 pic.twitter.com/uskmZGNis8
— कृष्णा 🥀 (@iiamkrshn) June 3, 2025
Virat Kohli 35 ball 43 runs 😭#RCBvPBKS #IPLFinals pic.twitter.com/UUwokuNnmO
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) June 3, 2025