IPL 2025 Final Champion Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का फाइनल मैच 25 मई को खेला जाना है, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले से पहले ही चैंपियन टीम का नाम लगभग तय हो चुका है? चौंकाने वाली बात यह है कि यह भविष्यवाणी किसी पंडित या विशेषज्ञ ने नहीं, बल्कि आईपीएल के पुराने आंकड़ों के आधार पर की गई है।
आंकड़े क्या कहते हैं?
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला है जो इस बार भी मुंबई इंडियंस को खिताब का प्रबल दावेदार बना रहा है। यह संयोग एक खास बल्लेबाज के जीरो पर आउट होने से जुड़ा है।
हम बात कर रहे हैं बल्लेबाज करुण नायर की। करुण नायर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में करुण नायर तीन गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
करुण नायर का आईपीएल चैंपियन से क्या कनेक्शन है?
अब आप सोच रहे होंगे कि किसी बल्लेबाज के जीरो पर आउट होने का किसी टीम के चैंपियन बनने से क्या कनेक्शन है? यहीं पर आईपीएल के पुराने आंकड़े हैरान करने वाला पैटर्न दिखाते हैं।
इतिहास गवाह है कि जब भी करुण नायर आईपीएल में जीरो पर आउट हुए हैं, उस सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता है। यह कोई एक बार का संयोग नहीं है। ऐसा तीन बार हुआ है। 2013, 2017 और 2020 के आईपीएल सीजन में करुण नायर एक-एक बार जीरो पर आउट हुए और इन तीनों ही सालों में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती चार मैच हारे थे। जिसके बाद सभी को लग रहा था कि मुंबई इस सीजन प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। लेकिन अब लगातार पांच मैच जीतकर वह पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर आ गई है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को अब आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ 2 जीत की जरूरत है।