IPL 2025: WWE का रिंग बना दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, आपस में भिड़े लड़का और लड़की, जमकर चले लात घूंसे, वीडियो आया सामने

Fight At Arun Jaitley Stadium: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस के बीच हुई भंयकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

iconPublished: 14 Apr 2025, 10:07 PM
iconUpdated: 14 Apr 2025, 11:34 PM

IPL 2025 Fight At Arun Jaitley Stadium: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 29वां लीग मैच बीते रविवार (13 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने 12 रनों से जीत दर्ज की। वहीं मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में फैंस आपस में भिड़ते हुए नजर आए। लड़का और लड़की के बीच होने वाली लड़ाई में बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपस में भिड़े लड़का-लड़की, चलते लात घूंसे (IPL 2025)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टैंड्स में मौजूद एक लड़का और लड़की आपस में भिड़ गए। बात यहां तक पहुंच गई दोनों ने आपस में लात घूसे चलाने शुरू कर दिए। वीडियो में कई फैंस मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे थे। लड़ाई कुछ देर तक चली, जिसे बाद में शांत करवाया गया। यहां देखें वीडियो...

दिल्ली को हराने वाली पहली टीम बनी मुंबई (IPL 2025)

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को 18वें सीजन की पहली हार मुंबई इंडियंस के हाथों मिली। इस हार के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली पहली टीम बनी।

मुंबई को मिली सीजन की दूसरी जीत

जीत के खिलाफ हासिल कर मुंबई ने सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की। इससे पहले टीम ने इकलौती जीत कोलकाता नाइट राइडर्स से खिलाफ दर्ज की थी। मौजूदा वक्त में दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे और मुंबई सातवें पायदान पर है।

मुंबई और दिल्ली के अगले मुकाबले

गौतरलब है कि अब मुंबई इंडियंस को अगला मुकाबला 17 अप्रैल, गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दोनों के बीच यह भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे होगी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुकाबला 16 अप्रैल, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली और राजस्थान के बीच यह भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शामल साढ़े सात बजे होगी।

Read more:

ऐसे पाकिस्तान करेगा आईपीएल की बराबरी? इंग्लैंड के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच मिला हेयर ड्रायर, पुरे विश्व में हुई PSL की जगहंसाई

Follow Us Google News