IPL 2025 DC vs MI Toss Update: आईपीएल 2025 के 29वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें (DC vs MI) रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी।
मुकाबले के लिए दोनों टीमों में क्या हुए बदलाव? (DC vs MI)
मुकाबले के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस चोटिल हैं।
टॉस के बाद क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान? (DC vs MI)
टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। हम अच्छा चेज कर रहे हैं और यहां पर ये इस सीजन का पहला मुकाबला है इसलिए हम नहीं जानते कि पिच कैसी होगी। अतीत के आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा न करें। चुनौती यह है कि प्लान का ठीक से पालन किया जाए और छक्का लगने पर भी बहादुर बने रहें। फाफ चोटिल हैं।"
टॉस के बाद क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान?
टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "बातचीत इसी बारे में है कि हम कहां गलतियां कर रहे हैं। ग्रुप में अनुभव की कमी नहीं है। हम अच्छे मैच से ज्यादा दूर नहीं है। हम पैनिक बटन दबाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। पैनिक होने से मदद नहीं मिलती है। हमारे पास गलती करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं है, उम्मीद है कि आज रात सब कुछ ठीक रहेगा। वही टीम।"
मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
सब इम्पैक्ट- दर्शन नलकंडे, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।
मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा
सब इम्पैक्ट- कोर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कर्ण शर्मा।
Read more: