स्टार्क पर मिचेल मार्श ने जड़ा जोरदार छक्का, देखने वाला था LSG के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन, आपने देखा क्या

IPL 2025 DC vs LSG: आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को लखनऊ जीतने में सफल रही। जिसमें मिशेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की।

iconPublished: 24 Mar 2025, 11:04 PM
iconUpdated: 15 Apr 2025, 05:43 PM

Sanjiv Goenka Reaction on Mitchell Marsh Six: आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच खेला जा रहा है। जिसमें लखनऊ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। इसमें मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान खूब चौके-छक्के लगाए। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा छक्का मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद पर लगाया गया। इस छक्के पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) का रिएक्शन भी आया।

स्टार्क पर मिचेल मार्श ने जड़ा जोरदार छक्काॉ

2.4 ओवर में, मिचेल स्टार्क की गेंद पर मिचेल मार्श ने छक्का जड़ा! यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ बॉल थी, जो मार्श के हिटिंग ज़ोन में आई। उन्होंने इसे शानदार तरीके से डीप मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। 142.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली इस गेंद को मार्श ने पूरी ताकत से खेला।

संजीव गोयनका का रिएक्शन

जैसे ही मिशेल मार्श ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया, स्टैंड्स में मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका खुद को रोक नहीं पाए। वह इस छक्के को देखकर हैरान रह गए और जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

IPL 2025 Sanjiv Goenka Reaction on Mitchell Marsh Six
Sanjiv Goenka Reaction on Mitchell Marsh Six

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल मार्श का प्रदर्शन

मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को बिल्कुल नहीं बख्शा। उन्होंने 36 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए। इसमें 6 चौके और छक्के शामिल थे। मुकेश कुमार ने 11.4 ओवर में मिचेल मार्श को आउट किया।

मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को थोड़ी धीमी गेंद फेंकी, जिसे मार्श ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा ऊपर नहीं उठी और लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर ने आराम से कैच लपक लिया।

Follow Us Google News