Table of Contents
Mustafizur Rahman: दिल्ली कैपिटल्स(DC) का पिछला मुकाबला 8 मई को पंजाब किंग्स के साथ खेला जा रहा था, जो कि बीच में ही रोक दिया गया। आज दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार है। वह इस सीजन जा 60वां मुकाबला गुजरात टाइटंस(GT) के खिलाफ खेलेगी।
यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया गया है। हाल ही में दिल्ली ने एक नए खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को टीम में शामिल किया है। आइयें जानते हैं किस खिलाड़ी की जगह रहमान को मिला टीम में हिस्सा।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की जगह Mustafizur Rahman को मिला मौका
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सभी खिलाड़ियों को वापस उनके घर भेज दिया गया था। आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होते ही कुछ खिलाड़ी इस खेल का हिस्सा बने तो वहीं कुछ खिलाड़ी अपने निजी कारण से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में जैक फ्रेजर-मार्क की जगह दिल्ली ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
क्या आज GT के खिलाफ खेलेंगे मुस्तफिजुर ?
दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्तफिजुर रहमान को पुरे 6 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। वह एक दिन पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल भारत आएं हैं। लगातार यात्रा की वजह से आज उन्हें आराम करने का मौका दिया जा सकता है। जिसके कारण वह गुजरात के खिलाफ मैदान में नज़र नहीं आएंगे।
वहीं आज के मुकाबले में मिशेल स्टार्क भी नज़र नहीं आएंगे। दिल्ली के अगले मुकाबले में मुस्ताफिजुर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे।

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमे 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच रद्द भी हुआ है। अभी दिल्ली +0.362 नेट रननेट के साथ प्लेऑफ की रेस में शामिल है।
Read More: कौन है Mitchell Owen? जिसने PSL को बीच में छोड़ आईपीएल में लिया हिस्सा और आज PBKS के लिए किया डेब्यू