Axar Patel Statement: आईपीएल 2025 का 29वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई ने 12 रनों से जीत दर्ज की। दूसरी पारी के करीब 10 ओवर तक तो लग रहा था कि दिल्ली आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा खेल पलटा कि मुंबई ने बाजी मार ली। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) अच्छे मूड में नहीं दिखे। अक्षर ने कहा कि मैच हमारे हाथों में था।

मैच के बाद क्या बोले Axar Patel?

मुकाबले के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "मैच हमारे हाथों में था। मिडिल ऑर्डर में कुछ सॉफ्ट डिस्मिसल और खराब शॉट। आप हर बार लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकते। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बस एक दिन ऐसा है।"

आधे रन चेज के दौरान खुश थे Axar Patel

आगे बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा, "आधे स्टेज पर खुश था। शुरुआत में गेंद रुक रही थी, लेकिन बाद में बेहतर हो गई थी। फिर बाद में ओस ने हमारी मदद की। हमारे तीन स्पिनरों में से दो पावरप्ले और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप बहुत शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। बैटिंग के नजरिए से इस मैच को भूलने की जरूरत है।"

मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की दूसरी जीत

बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के साथ मुंबई ने सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की। इस मैच से पहले मुंबई ने 5 मैच खेले थे, जिसमें उनके पास सिर्फ एक जीत मौजूद थी। अब टीम के पास 6 मैचों के बाद 2 जीत मिल चुकी हैं। अब मुंबई का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 अप्रैल, गुरुवार को होगा।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।