IPL 2025 का 65वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉप-2 में जाने का सपना देख रही RCB को बीते शाम बहुत बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में हुए इस मुकाबले में एलिमिनटेड टीम हैदराबाद से बेंगलुरु को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण RCB का टॉप 2 का सपना टूटता और मुंबई इंडियंस का सपना पूरा होते हुए दिखाई दे रहा है।

IPL 2025: RCB के हार के बाद अंक तालिका का बदला समीकरण

बीती रात बेंगलुरु ने अपना 13वां मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ खेला, जिसमे उन्हें 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु की यह हार उन्हें अंक तालिका के तीसरे स्थान पर ला फेकी है। अभी RCB के पास 17 अंक और +0.255 नेट रन रेट है, जो कि टॉप 2 के लिए काफी नहीं है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 18 पॉइंट्स और +0.602 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स 17 अंकों और +0.389 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। इसके अलावा चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस 16 अंकों और +1.292 के नेट रन रेट के साथ उपलब्ध है। अगर

IPL 2025: क्या अब भी टॉप 2 में जा सकती है RCB ?

GT,RCB और MI के अब 1-1 मुकाबले बचे हुए है, जबकि पंजाब किंग्स के अभी 2 मुकाबले बाकी है। अगर RCB अभी भी टॉप 2 का सपना देख रही है तो आगे की राह उनके लिए आसान नहीं होने वाली है। RCB को अपना बचा हुआ एक मुकाबला किसी भी कीमत के साथ जीतना होगा, इसके अलावा उन्हें दुवा करना होगा कि पंजाब अपने दोनों मुकाबले हार जाए।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: क्या टॉप 2 में मुंबई बना पाएगी अब जगह ?

बता दें, मुंबई को टॉप 2 में जाने के लिए एक बड़ा मौका मिला है। दरअसल, इस समय मुंबई का रन रेट सभी से बेहतरीन है। ऐसे में अगर पंजाब अपने दोनों मुकाबले हारती है, तो उनके 17 अंक होंगे। इसके अलावा अगर बेंगलुरु को अपने अंतिम मैच में हार मिलती है तो वे भी 17 अंकों पर अटक जायेंगे।

इसके अलावा मुंबई को उम्मीद होगी कि वे चेन्नई को हरायें और मुंबई अपना अंतिम मुकाबला जीते और उनके 18 अंक होंगे। ऐसी स्थिति में गुजरात से बेहतर रन रेट होने की वजह से मुंबई टॉप पर फिनिश कर सकती है। या फिर गुजरात जीत जाती है लेकिन बेंगलुरु और पंजाब को हार मिलती है तो भी मुंबई दूसरे नंबर पर फिनिश कर सकती है।

Read More: GT vs CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11