IPL 2025 56th Match MI vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 56वां मैच काफी रोमांचक और लो स्कोरिंग रहा। यह मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच खेला गया। जो 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसे गुजरात डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम से 3 विकेट से जीतने में सफल रहा। बारिश के कारण दूसरी पारी में 19 ओवर का खेल हो पाया।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में गया। लेकिन पहले 10 ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से गुजरात के गेंदबाजों पर हावी रही।
मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी तेज रही। पहले पावर प्ले में मुंबई ने 2 विकेट खोकर 56 रन बनाए। 7 से 15 ओवर के बीच मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 60 रन बनाए। इसके बाद डेथ ओवरों में मुंबई 2 विकेट खोकर 39 रन ही बना सकी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। (MI vs GT)
मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने सबसे ज़्यादा 53 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 रन और कॉर्बिन बॉश ने 27 रन बनाए। बाकी कोई भी अन्य खिलाड़ी 8 रन का स्कोर पार नहीं कर सका। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
गुजरात टाइटंस की पारी
गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. गुजरात पावर प्ले में एक विकेट खोकर 29 रन ही बना सकी। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट खोकर 84 रन बना लिए। डेथ ओवरों में बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। जिसके बाद मैच सिर्फ 19 ओवर का ही खेला जा सका। ऐसे में गुजरात ने डेथ ओवरों में 4 विकेट खोकर सिर्फ 34 रन ही बना पाई। (MI vs GT)
डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के कारण गुजरात को इस मैच में 147 रनों की जरूरत थी। 19 ओवर में गुजरात टाइटंस 7 विकेट खोकर 147 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीतने में सफल रही।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज़्यादा 43 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर ने 30 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार ने 2-2-2 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर ने एक विकेट लिया। (MI vs GT)
MI vs GT प्लेइंग इलेवन
- मुंबई इंडियंस: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार - गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड
Read More Here:
Not Out थे Shubman Gill? आउट दिए जाने के बाद अंपायर पर भड़के गुजरात टाइटंस के कप्तान, वीडियो वायरल