IPL 2025 51st Match GT vs SRH Shubman Gill Out: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच खेला गया। यह मुकाबला 2 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने दमदार बल्लेबाजी की। इसमें सबसे बड़ा योगदान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का रहा।

उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के आउट होने की हो रही है। उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। जिसके बाद वे पवेलियन जाकर अंपायर से बहस करते भी नजर आए।

किस गेंद पर आउट हुए शुभमन गिल?

12.6वें ओवर में जीशान अंसारी ने जोस बटलर को गेंद डाली, बटलर ने लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चली गई। हर्षल पटेल ने वहीं से थ्रो किया।

विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन थे, उन्होंने गेंद को पकड़ने की बजाय हाथ से गेंद को स्टंप की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) रन लेने के लिए दौड़े लेकिन क्रीज तक पहुंचने से पहले ही स्टंप गिर गए। जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और अंपायर ने आउट का फैसला सुनाया।

नोट आउट थे शुभमन गिल?

अब सवाल यह था कि बेल्स गेंद से गिरी या विकेटकीपर के ग्लव्स से। थर्ड अंपायर ने कई एंगल से रीप्ले देखा। एक एंगल से ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टंप के बहुत करीब से गुजरी और गेंद ने स्टंप से टकराने के बाद थोड़ा दिशा बदली। लेकिन विकेटकीपर क्लासेन का हाथ भी स्टंप के पास था, जिससे फैसला करना मुश्किल हो गया। काफी सोचने के बाद थर्ड अंपायर माइकल गॉफ ने फैसला किया कि गिल रन आउट हैं।

शायद यह फैसला सही था क्योंकि क्लासेन के ग्लव्स और गेंद दोनों ही स्टंप के पास थे, लेकिन गेंद ने थोड़ा दिशा बदली। लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) को लगा कि बेल्स गेंद से नहीं बल्कि क्लासेन के ग्लव्स से गिरी हैं। जिसके बाद वो गुस्सा होकर पवेलियन की तरफ चले गए। पवेलियन जाने के बाद उन्होंने अंपायर से बहस भी की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद के खिलाफ Shubman Gill का प्रदर्शन

इस मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर 76 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल आईपीएल 2025 में अब तक 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे पता चलता है कि वह कितने शानदार फॉर्म में हैं।

Read More Here:

ऐसा क्या हुआ... SRH vs MI मैच में खिलाड़ियों और अंपायरों ने क्यों बांधी काली पट्टी? नापाक इरादों से जुड़ा है मामला!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में BCCI इन 2 चीजों को किया बैन, आज के मैच में दिवंगतो को श्रध्दांजलि देंगे खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?

कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्होंने तोड़ा प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड, 14 साल 23 दिन की उम्र में किया IPL डेब्यू!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।