IPL 2025: आईपीएल प्रशंसकों के लिए यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि तीन बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज आईपीएल 2025 (IPL 2025) में प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दरअसल ऑरेंज कैप उसे खिलाड़ी को मिलती है जो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है।

पूर्व में क्रिस गेल, विराट कोहली और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी एक से अधिक बार यह सम्मान पा चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस सूची में अपना नाम जोड़ सकते हैं।

IPL 2025-ऑरेंज कैप का इतिहास

2008 के आईपीएल में 616 रन बनाकर शॉन मार्श ने पहली ऑरेंज कैप जीती थी। इसके बाद मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर और रॉबिन उथप्पा ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर ऑरेंज कैप को हासिल किया। साथ ही क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो बार यह कैप हासिल की।

डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ यह उपलब्धि हासिल की इसके अलावा विराट कोहली ने दो बार यह कैप जीती है और 2024 में सिर्फ 15 मैचों में 741 रन बनाकर इसे फिर से हासिल किया था।

शुभमन गिल

आज की पीढ़ी के मजबूत खिलाड़ी शुभमन गिल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए 890 रन बनाकर यह ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। अब टीम की कमान संभाल रहे हैं। शुभमन गिल एक आक्रामक खिलाड़ी है और जब भी मैदान पर आते हैं अपने बल्ले का जोर पूरी दुनिया को दिखाते हैं।

आईपीएल 2025 में वे फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने की कोशिश करेंगे। अगर वह इसी तरह से धमाकेदार प्रदर्शन करते हैं तो एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहनने का उनका सपना जल्दी पूरा हो सकता है।

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा एक शानदार भारतीय प्लेयर है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन दिखाने के बाद उन्होंने भारतीय t20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है। वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और t20 क्रिकेट में दो बार शतक लगा चुके हैं। फिलहाल वें मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अगर वह दमदार और शक्तिशाली तरीके से प्रदर्शन करते हैं तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) में ऑरेंज कैप के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में दिख सकते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली ने t20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। लेकिन क्रिकेट इतिहास में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक है। विराट कोहली पहले ही दो ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। यह निडर बल्लेबाज पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 741 रन बना चुका है।

अगर विराट कोहली अपनी विस्फोटक शैली को बनाए रखते हैं तो एक बार फिर से ऑरेंज कैप के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

READ MORE HERE :

कब और कहाँ होगी आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी, ये हीरोइनें अपनी अदाओं से बनाएंगी महफ़िल का माहौल!

धोनी, कोहली और रोहित, आईपीएल में किसका स्टेट्स है ऊंचा? मैच, रन, शतक वगैरा जानिए सबकुछ!

बीसीसीआई ने भारतीय टीम पर की पैसों की बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर राजकोष से कुर्बान किए करोड़ों रुपए

आईपीएल 2025 से बाहर हुए कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी नही सबसे कम उम्र का ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान