LSG vs MI, Eliminator: लखनऊ के खिलाफ हार की हैट्रिक लगा चुकी है मुंबई, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2023 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। ये मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल होने वाला है।

New Update
LSG vs MI

LSG vs MI, image ipl/bcci

IPL 2023 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। ये मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल होने वाला है, क्योंकि जो टीम जीती वो क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में यही समाप्त हो जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में सही समय पर जीत की राह पर वापसी की। टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाई। सुपर जायंट्स 17 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही, उसने अपने 14 में से आठ मैच जीते और पांच हारे। हालांकि टीम के टॉप ऑर्डर में अभी भी सुधार की जरुरत है। कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के बाद ऊपरी क्रम लगातार फेल हो रहा है। मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन कमाल की फॉर्म में हैं। बॉलर्स में भी रवि बिश्नोई लगातार विकेट ले रहे हैं, जबकि मोहसिन खान और युवा पेसर यश ठाकुर ने क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर प्लेऑफ का टिकट कटाया। पांच बार के चैंपियन 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने अपने 14 में से आठ गेम जीते और छह हारे। कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। वहीं कैमरू ग्रीन एक तूफानी शतक जड़कर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और टिम डेविड भी बढ़िया लय में हैं। गेंदबाजों में आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: मुंबई ने 12 गेंद पहले हासिल किया 201 रन का लक्ष्य, ग्रीन ने जड़ा शतक

image credit ipl/ bcci

3-0 से लखनऊ आगे

एलिमिनेटर मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरा रिकॉर्ड सामने निकलकर आ रहा है। दरअसल, मुंबई ने अभी तक लखनऊ के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए और हर बार सुपर जायंट्स ने इंडियंस को धूल चटाई।

LSG vs MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड 

  • IPL 2022: लखनऊ 18 रन से जीता
  • IPL 2022: लखनऊ 36 रन से जीता
  • IPL 2023: लखनऊ 5 रन से जीता

पिच और मौसम

मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहाँ स्पिनर फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को 180 का स्कोर बनाने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं चेन्नई में बुधवार को परिस्थितियां क्रिकेट के खेल के लिए आदर्श होंगी, जहां तापमान 29 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

image credit ipl/ bcci

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच बुधवार, 24 मई को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच कब शुरू होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच कैसे देखें?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा।

MI vs SRH

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स

सुपर जायंट्स करण शर्मा के स्थान पर दीपक हुड्डा को लाने पर विचार कर सकते हैं। अगर टीम खेल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है तो आयुष बडोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर देखा जा सकता है।

क्विंटन डी कॉक (wk), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (c), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

मुंबई इंडियंस

मुंबई की टीम शायद ही अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करें। हां, अगर टीम खेल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है तो विष्णु विनोद या तिलक वर्मा में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

ये भी पढ़ें- CSK vs GT: 10वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात को 15 रन से हराया

Latest Stories