Shivam Dube Buys Apartment: भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे ने मुंबई में 2 बड़े शानदार अपार्टमेंट खरीदें हैं, जिसकी कीमत 27 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है।
शिवम दुबे ने मुंबई में खरीदी दो लग्जरी अपार्टमेंट, युजवेन्द्र चहल के बनेंगे पड़ोसी

Shivam Dube Apartment: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। शिवम दुबे जल्द ही भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र सिंह चहल के पड़ोसी बनने वाले हैं।
दरअसल एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने मुंबई जैसे बड़े शहर में एक घर किराए पर लिया था। इस घर का किराया वह हर महीने 3 लाख रूपये करीबन देते हैं। अब जल्द ही उनके पड़ोसी के रूप में शिवम दुबे दिखाई देंगे।
शिवम दुबे के नए आपर्टमेंट की कीमत
शिवम दुबे ने जो 2 बड़े और शानदार अपार्टमेंट लिए हैं, वह मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के ओशिवारा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27.50 करोड़ रुपये में दोनों आपर्टमेंट शिवम ने अपने नाम किया है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट का लेन-देन 20 जून 2025 को किया गया है।

किस मंजिल पर है दुबे जी का घर ?
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंटस के मुताबिक, शिवम का दोनों अपार्टमेंट डीएलएच एन्क्लेव नामक आवासीय परियोजना की 17वीं और 18वीं मंजिल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के साथ 3 पार्किंग ग्राउंड भी जुड़ा है, जो कि देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से खरीदा गया है।
दुबे ने इस घर को देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से सीधे खरीदा है और इसके साथी तीन कार पार्किंग की भी भी जगह मिली है। दुबे को घर खरीदने में 1.65 करोड़ रूपए का स्टांप शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 30,000 रूपए देने पड़े हैं।

चहल के पड़ोसी बनेंगे दुबे
बता दें कि जहां पर दुबे ने घर लिया है वहीं पर चहल पहले से ही किराए पर घर लेकर रहते हैं। ऐसे में अब उसी अपार्टमेंट में घर लेने के बाद दुबे उनके पड़ोसी बन जाएंगे।