भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध विराम! अमेरिका ने समझाया, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

India And Pakistan: सामने आई खबर में बताया गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बन रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच दोनों देश संघर्ष विराम (Ceasefire) के लिए मान गए हैं।

iconPublished: 10 May 2025, 06:26 PM
iconUpdated: 10 May 2025, 11:34 PM

India And Pakistan Agreed To Ceasefire According To America: भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा था। अब दोनों के बीच युद्ध जैसे हालातों पर विराम लगता दिख रहा है। दरअसल अमेरिका ने दोनों देशों को समझाने की बात कही है, जिसके बाद दोनों ही देश तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम (Ceasefire) के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर जानकारी साझा की।

विदेशी सचिव ने दी जानकारी (India-Pakistan)

विदेशी सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को एलान करते हुए बताया कि दोनों देश तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए हैं।

विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (Director General of Military Operations) ने भारतीय सैन्य संचालन महानिदेशक को दोपहर में 3:35 बजे फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार 17:00 (5:00 बजे) बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों ही पक्षों को इसको समझने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी जानकारी (India-Pakistan)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे इस बात का एलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह और तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।"

भारत के विदेशमंत्री ने दी प्रतिक्रिया (India-Pakistan)

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने युद्धविराम पर सहमति देते हुए एक्स पर लिखा, "भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और बाकी सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बना ली है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ निरंतर दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।"

Read more:

पाकिस्तान ने खतरे में डाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जान, इस लापरवाही से होते-होते बचा बड़ा कांड

Follow Us Google News