IND vs ENG Headingley Test Day 2 Weather Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अब फैंस को मैच के दूसरे दिन के खेल का इंतजार है। लेकिन लीड्स का मौसम फैंस के साथ-साथ इस मैच का मजा भी खराब कर सकता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल बाधित हो सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दोपहर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी दी गई है। इससे दूसरे दिन का खेल प्रभावित होने की संभावना है।
दूसरे दिन का मौसम कैसा रहेगा?
बीबीसी वेदर के अनुसार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच बारिश होने की 25-56% संभावना है। वहीं, एक्यूवेदर ने दोपहर में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा बाढ़ जैसे हालात, ओले और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
समय | बारिश की संभावना |
---|---|
1 बजे | 8% |
2 बजे | 49% |
3 बजे | 56% |
4 बजे | 49% |
5 बजे | 19% |
Rain likely to interrupt Day 2 between England and India in Leeds. pic.twitter.com/F3DWDOUHup
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 21, 2025
भारतीय समयानुसार दूसरे दिन के सत्र
- पहला सत्र: दोपर 3:30 – दोपर 5:30
- लंच ब्रेक: शाम 5:30 – शाम 6:10
- दूसरा सत्र: शाम 6:10 – रात 8:10
- टी ब्रेक: रात 8:10 – रात 8:30
भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
- भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
- इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर
Read More Here:
IND vs ENG Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत-इंग्लैंड का लाइव टेस्ट मैच?