IND vs ENG Headingley Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। पहले ही दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़े।
हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा जहां पहले सेशन की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार तरीके से की। दूसरे सेशन में यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सत्र में यशस्वी के आउट होने के बाद गिल ने उपकप्तान ऋषभ पंत के साथ मजबूत साझेदारी की और इंग्लैंड को बैक फुट पर धकेल दिया।
IND vs ENG: भारत ने की अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसका भरपूर रूप से भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों ने फायदा उठाया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। हालांकि, ब्रायडन कार्स ने राहुल को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया।

इसके बाद भारत को तुरंत साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने कप्तान गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 129 रनों शानदार साझेदारी की। इसके बाद बेन स्टोक्स ने यशस्वी जायसवाल का विकेट झटका।
𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧’𝐬 𝐊𝐧𝐨𝐜𝐤 𝐑𝐨𝐚𝐫𝐬 💯@ShubmanGill joins an elite list as the 4th Indian captain to score a ton on Test debut as skipper 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 20, 2025
Watch Now 👉 https://t.co/PXeXAKeYoj#ENGvIND | 1st Test | LIVE NOW on JioHotstar pic.twitter.com/23rEZNKlnv
जायसवाल और गिल ने लगाया शतक
यशस्वी जायसवाल ने 144 गेंद का सामना करते हुए इंग्लैंड में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। दूसरे छोर पर कैप्टन गिल ने 175 गेंद का सामना करते हुए 127 रन बनाकर नाबाद हैं। इसी के साथ डेब्यू कैप्टेंसी में शतक लगाने वाले गिल चौथे खिलाड़ी भी बन चुके हैं। इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ऐसा करने में कामयाब रहे थे।पहले दिन इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक सफलता हासिल की।

ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
इंग्लैंड दौरे पर उप कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में उन्होंने 1731 रन बनाने वाले धोनी को पछाड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन पंत ने 102 गेंदो का सामना करते हुए 65 रन बनाए।
Read Also: युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करके कैसा लगा? Yashasvi Jaiswal ने दिया हैरान करने वाला जवाब