![Steve Smith Steve Smith](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sportsyaari/media/media_files/2025/01/05/E11R5QpUeJbPIHOqocIi.jpg)
Steve Smith
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर 9999 के जाल में फंस गए हैं। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है। स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर में 10,000 रन पूरे करने के बेहद करीब थे, और उम्मीद थी कि वह सिडनी टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। लेकिन पहली पारी में 33 और दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट होने के बाद वह 10,000 रन के आंकड़े से सिर्फ एक रन दूर रह गए। इसके साथ ही वह 9999 टेस्ट रन पर आउट होने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
इस दुर्लभ सूची में पहला नाम श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का है। 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 209वीं पारी में जयवर्धने 15 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए थे और 10,000 रन के आंकड़े से एक रन दूर रह गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और 11,814 रन के साथ अपने करियर का अंत किया।
गौर करने वाली बात यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को 9999 रन पर आउट कर टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज का रिकॉर्ड बना दिया। जयवर्धने के मामले में उन्हें जैक कैलिस ने रन आउट किया था।
Prasidh Krishna ने चटकाई अहम विकेट:
प्रसिद्ध कृष्णा ने यह अहम विकेट पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिया। स्मिथ, जो ऑफ स्टंप के काफी बाहर शफल करके खेलने की कोशिश कर रहे थे, कृष्णा की बाउंसर गेंद पर चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
अब स्टीव स्मिथ को 10,000 रन पूरे करने के लिए श्रीलंका दौरे का इंतजार करना होगा। भारत के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। वहीं, स्मिथ के पास यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
READ MORE HERE :
ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Yashasvi Jaiswal, मिचेल स्टार्क की जमकर कुटाई करते हुए बनाया रिकॉर्ड