Champions Trophy 2025 Final: फाइनल में न्यूजीलैंड आए या दक्षिण अफ्रीका, भारत की जीत है कंफर्म! इन 5 प्वाइंट्स से समझें क्यों

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA) मैच के विजेता से होगा।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 05 Mar 2025, 03:43 PM

भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर चुका है। उसने 4 मार्च को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट विकेट से हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई थी। अब दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

बता दें कि भारतीय टीम के लिए Champions Trophy 2025 में हाइब्रिड मॉडल लागू किया गया था। इस कारण फाइनल मैच का वेन्यू लाहौर से बदल कर दुबई कर दिया गया है। फाइनल में चाहे न्यूजीलैंड जाए या दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया के चैंपियन बनने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, यहां 5 पॉइंट्स में समझिए, कैसे?

1. Champions Trophy 2025 में विराट कोहली की फॉर्म

Champions Trophy 2025 शुरू होने से पूर्व खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही थी। मगर ये वही विराट कोहली हैं, जो अब तक इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और एक फिफ्टी भी शामिल है।

2. मोहम्मद शमी कहर बरपा रहे हैं

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से टीम इंडिया को झटका लगा था। वहीं मोहम्मद शमी चोट से वापसी कर रहे थे, ऐसे में टीम इंडिया संकट में घिरी थी। मगर मोहम्मद शमी भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप को लीड करते हुए अब तक 8 विकेट ले चुके हैं और अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी वही हैं।

3. टीम इंडिया को दुबई पिच की आदत

भारतीय टीम ने अभी तक Champions Trophy में सभी 4 मैच दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले हैं। मगर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका, जो भी फाइनल में जाएगा उसके लिए दुबई की पिच नई होगी। अभी तक दुबई की पिच का बर्ताव देखते हुए यहां नई टीम को तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लग सकता है। इतना दूसरी टीम को पिच का बर्ताव पता चलेगा, इतने में टीम इंडिया अपने प्लान पर अमल कर चुकी होगी।

4. स्पिनर्स का मायाजाल

दुबई की पिच पर अब तक स्पिन गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया है। पिछले 2 मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने कुल 20 विकेट झटके हैं, जिनमें से 14 विकेट भारतीय स्पिनरों ने लिए हैं। विशेष रूप से वरुण चक्रवर्ती अच्छे-अच्छों पर भारी पड़ते दिखे हैं। यहां किसी भी टीम के लिए भारतीय स्पिनरों के सामने टिक पाना लगभग असंभव प्रतीत हो रहा है।

5. श्रेयस अय्यर हैं तुरुप का इक्का

टीम इंडिया को लंबे समय से अच्छे चौथे क्रम के बल्लेबाज की कमी खलती रही है। मगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर ने इस क्रम पर खेलते हुए 4 पारियों में 195 रन बना लिए हैं। वो लगातार बैट से योगदान देकर मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का बने हुए हैं।

Read More Here:

David Warner ने क्रिकेट छोड़ अब फिल्मों में काम करने का लिया फ़ैसला, इस तेलुगु फिल्म के जरिए करेंगे डेब्यू

Follow Us Google News