Champions Trophy 2025: एक, दो या तीन..., भारत ने कितनी बार जीती है चैंपियंस ट्रॉफी; नंबर कर देगा हैरान

Champions Trophy India Wins: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक के इतिहास में चार बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला है। यहां जानिए टीम इंडिया ने अब तक कितनी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 06 Mar 2025, 09:44 PM

How Many Times India Won Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज साल 1998 में हुआ था, अब तक कुल 7 टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी हैं। अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (Champions Trophy Final 2025) पर जा टिकी हैं। यह फाइनल मैच 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच खेला जाएगा। अगर भारत यह टूर्नामेंट जीतता है तो जानिए यह कौन सी बार होगा जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतेगी।

एक, दो या तीन..., भारत कितनी बार जीता Champions Trophy

साल 2025 से पूर्व चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन कुल 8 बार हुआ था। अब तक भारत ने कुल 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। टीम इंडिया पहली बार 2002 में चैंपियन बनी थी, जब उसने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी। दरअसल फाइनल मैच और रिजर्व डे के दिन भी बारिश आ गई थी, अंत में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

भारतीय टीम ने दूसरी बार परचम साल 2013 में लहराया। इस बार फाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती थी। टी20 फॉर्मेट में खेले गए फाइनल मैच में भारत को 130 रनों के छोटे लक्ष्य का बचाव करना था। भारतीय स्पिनरों की फिरकी लेती गेंदों के सामने इंग्लैंड का बल्लेबाजी लाइन-अप धराशाई हो गया और भारत को 5 रनों के करीबी अंतर से ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पांचवां फाइनल खेल रहा होगा भारत

2025 में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का कुल पांचवां फाइनल खेल रही होगी। भारत ने पहली बार साल 2000 में फाइनल खेला था, जब उसे न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हरा दिया था। उससे अगले संस्करण में टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार बारिश के कारण भारत को श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा करनी पड़ी थी।

2013 में भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर कुल दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के भी फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार उसे पाकिस्तान ने 180 रनों के अंतर से धो डाला था। अब टीम इंडिया 2025 में कुल पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।

Read More Here:

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, जानें किसके साथ हैं न्यूट्रल फैंस

Champions Trophy Final: भारत या न्यूजीलैंड? पाकिस्तानी फैंस किसे सपोर्ट कर रहे हैं, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर आया ऐसा रिएक्शन

Follow Us Google News