'वह एक गन प्लेयर है', 5वां IPL जीतने के बाद इस खिलाड़ी के मुरीद हुई स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत के बाद पूर्व कीवी कप्तान और सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने जडेजा की जमकर तारीफ की है। जड्डू ने कैमियो खेलकर टीम को खिताब जिताया।

New Update
csk (12).png

IMAGE CSK TWITTER

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। IPL 2023 के Final में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से मात दी। इस  जीत के साथ ही CSK ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चेन्नई के अलावा मुंबई इंडियंस के पास 5 आईपीएल खिताब मौजद है।

सुपर किंग्स की जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) रहे। जडेजा ने अहम समय पर पर एक कैमियो खेलकर टीम को चैंपियन बना दिया।

ये भी पढ़ें- 'जो कर सकते थे वो किया, लेकिन...', फाइनल में मिली हार के बाद ये क्या बोल गए Gujarat Titans के डायरेक्टर

कैसे मिली चेन्नई को जीत 

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 215 रन का टारगेट था। टीम अपनी पारी की 3 ही गेंद खेली थी, तभी तेज बारिश आ गई। खेल करीब 2 घंटे रूका रहा। बाद में सीएसके को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा मौजूद थे और गेंद मोहित शर्मा के पास थी। मोहित ने शुरुआती 4 गेंदों पर सीएसके को कोई मौका नहीं दिया। अब दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर दबाव था। 5वीं गेंद पर जड्डू ने छक्का लगाया और शानदार चौका जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया।

फ्लेमिंग ने की तारीफ 

चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत के बाद पूर्व कीवी कप्तान और सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने जडेजा की जमकर तारीफ की है। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा, 

"यह <उसका प्रदर्शन> आज काफी अच्छा था। यह शायद मुश्किल 18 महीने रहा है जहां कप्तानी करना मुश्किल था। चोट मुश्किल थी। इसमें उसके लिए थोड़ा समय लगा।" खेल से बाहर होने और टेस्ट खेल में फिर से जोश भरने और फिर सीएसके में फिर से शामिल होने के लिए। वह गेंद के साथ एक महान भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे पास इतनी मारक क्षमता है, कि कभी-कभी हम उसका उपयोग निचले क्रम में करते हैं। लेकिन कुछ देना था।"

बता दें कि चेन्नई के लिए मैच फिनिश करने से पहले सर जडेजा ने 4 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदें वो शायद ही अपने करियर में कभी भूल पाए। इससे पहले गेंदबाजी में भी उन्होंने 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

धोनी के लिए कही ये बात 

फ्लेमिंग ने बल्लेबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा को से बेस्ट निकालने का पूरा श्रेय सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को दिया। हेड कोच ने कहा,

"एमएस <धोनी> उसे वहां तक पहुंचाने में वास्तव में सहायक और सक्रिय रहे हैं और आज उन्होंने उस विश्वास को चुकाया है।" फ्लेमिंग ने आगे कहा, "छक्का, विशेष रूप से, एक गेंद जो एकदम सही के बहुत करीब थी, परिभाषित कर रहा था, और फिर फाइन लेग के माध्यम से एक अच्छा बाएं हाथ का स्ट्रेट ड्राइव इसे खत्म करने का एक शानदार तरीका था। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता था।" उसे। हाँ, कई बार कुछ हताशा हुई है, लेकिन वह एक गन प्लेयर है। नंबर 1 रैंक का खिलाड़ी और आज उसने डिलीवरी की।"

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Award List: एक क्लिक करें जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड

Latest Stories