Hardik Pandya को 'आराम' नहीं? भारत वापस आते ही IPL 2025 की तैयारी शुरू; इस हॉट लुक में आए नजर

Hardik Pandya IPL 2025: टीम इंडिया की Champions Trophy 2025 में ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद हार्दिक पांडया ने Mumbai Indians के कैम्प को जॉइन कर लिया है।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 11 Mar 2025, 09:23 PM
iconUpdated: 11 Mar 2025, 09:24 PM

हार्दिक पांड्या की डिक्शनरी में शायद आराम शब्द लिखा ही नहीं है। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने के बाद टीम इंडिया वापस अपने देश लौट आई है। इस बीच हार्दिक पांड्या ने भारत वापस आते ही IPL 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी तस्वीर साझा की है, जिसमें बताया गया कि हार्दिक आ गए हैं।

पहला मैच नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya

बता दें कि Hardik Pandya को कोई चोट नहीं आई है, ना ही वो बीमार हैं, फिर भी वो IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसा भला कैसा हो सकता है कि अनफिट हुए बिना किसी टीम का कोई खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ही ना बन पाए।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि IPL 2024 के दौरान Hardik Pandya पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। उनपर यह प्रतिबंध इसलिए लगा क्योंकि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 3 बार स्लो-ओवर रेट की दोषी पाई गई थी। जब कोई टीम एक ही सीजन में 3 बार स्लो-ओवर रेट नियम का उल्लंघन करती है, तो उसके कप्तान को एक मैच का बैन झेलना पड़ता है।

हार्दिक पांड्या की IPL 2025 की सैलरी भी जानें

Hardik Pandya को IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था। दुर्भाग्यवश हार्दिक की कप्तानी में मुंबई आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदन पर रही थी। खैर इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को IPL 2025 के लिए 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया था। हार्दिक अगले सीजन में भी MI टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में दिया योगदान

हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में बल्ले से 99 रनों का योगदान दिया, वहीं टीम में दूसरे तेज गेंदबाजी का रोल निभाते हुए उन्होंने 4 विकेट भी लिए। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में हार्दिक ने बहुत अहम मौके पर 18 रनों की पारी खेली थी।

Read More Here:

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने दे डाला बड़ा बयान, बोले- मुझे वो पहचान नहीं मिली, जो...

Follow Us Google News